Move to Jagran APP

पंजाब में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, मई में अब तक 69 फीसद पाजिटिव केस सिर्फ छह जिलों में

CoronaVirus पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़़ रही है। राज्‍य में मई महीने की शुरूआत से ही कोराेना संक्रमण वृद्धि हो रही है। इसके साथ कोरोना के 69 फीसद मामले छह जिलों से सामने आ रहे हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 06:49 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 04:55 PM (IST)
पंजाब में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, मई में अब तक 69 फीसद पाजिटिव केस सिर्फ छह जिलों में
पंजाब में कोरोना के 69 फीसद केस छह जिलों से सामने आ रहे हैं। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। CoronaVirus: कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने में पंजाब सरकार के अभी तक के सारे प्रयास कारगर साबित नहीं हुए हैं। छह जिलों में तो स्थिति काबू से बाहर दिख रही है। इनकी वजह से कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक मई से आठ मई तक पंजाब में 63,123 पाजिटिव केस आए है। इसमें से 39,152 केस लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर और बठिंडा के हैं। यानी आठ दिनों में 69 फीसद केस इन्हीं छह जिलों से आए हैं।

loksabha election banner

पंजाब में सबसे ज्यादा एक्टिव केस लुधियाना और मोहाली जिलों में

मोहाली को छोड़ कर सभी जिलों में एक मई के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई थी। 30 अप्रैल को लुधियाना में 792 केस आए थे। एक मई के बाद कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा जब 1000 से कम केस आए हों। आठ मई तक लुधियाना में 10,680 केस रिकार्ड किए गए। वहीं, इस अवधि में मोहाली में 7,177 केस सामने आए। वर्तमान में सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी लुधियाना और मोहाली में ही हैं। शनिवार तक लुधियाना में 11,368 एक्टिव केस थे, जबकि मोहाली में यह संख्या 9,953 थी।

लुधियाना और मोहाली में बढ़े हुए केसों का कारण स्वास्थ्य विभाग घनी आबादी मान रहा है। क्योंकि यह दोनों जिले में आबादी का खासा दबाव है। कोरोना को लेकर पंजाब सरकार की सलाहकार कमेटी के चेयरमैन डा. केके तलवाड़ का कहना है कि घनी आबादी में कोरोना के फैलने की ज्यादा संभावनाएं बनी रहती हैं।

मास्क लगाने में लापरवाही बन रही संक्रमण फैलने का कारण

यह खतरा तब और बढ़ जाता है, जब लोगों ने मास्क न पहना हो। अगर दो लोगों ने मास्क पहना हुआ है, तो खतरा कुछ कम होता है, लेकिन एक व्यक्ति ने मास्क पहना है और दूसरे नहीं तो खतरा बढ़ जाता है। इसी लिए लोगों से शुरू से अपील की जा रही है कि लोग एक उचित दूरी बनाए रखे।

पहली अप्रैल से लेकर अब तक जिलों की स्थिति

अवधि-    1 अप्रैल- 15 अप्रैल-                  30 अप्रैल-              1 से 8 मई तक

जिला-    नए केस- एक्टिव केस-      नए केस- एक्टिव केस-      नए केस- एक्टिव केस-  कुल केस- एक्टिव केस

लुधियाना- 376- 2937-                       482- 3755-                 792- 7790-            10,680- 11,368

जालंधर-   416- 3144-                        399- 3166-                544- 4305-             5674- 6602

पटियाला-  268- 2542-                        353- 2621-                487- 4006-            4992- 4548

मोहाली-    409- 3096-                         860- 5226-               857- 9031-             7177- 9953

अमृतसर-  332- 3156-                        365- 3448-                518- 5190-             4696- 5594

बठिंडा-       165- 964-                         301- 1862-                696- 4779-              5933- 6442

(स्रोत: स्वास्थ्य विभाग, पंजाब)

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.