आम से बनी खास डिश
इससे कई तरह की डिश तैयार की जा सकती हैं।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : आम को एक ही अंदाज में न खाते हुए, इससे कई तरह की डिश तैयार की जा सकती हैं। जिसमें आप सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि कई तरह के इनग्रेडिएंट्स का मजा भी ले सकते हैं। ऐसे में आम को केक, हलवा या जूस से ऊपर रखते हुए ड्रिक और कॉकटेल के रूप में भी परोसा जा सकता है। होटल जेडब्ल्यू मैरियट-35 में शुक्रवार से शुरू हुए मैंगोमेनिया में कुछ इसी तरह की डिश देखने को मिली। ये फेस्टिवल होटल के कैफे और ब्रूअरी दोनों में ही उपलब्ध है। इसमें पेस्ट्री से लेकर केक और स्वीट डिश स्नैक्स के रूप में यहां प्रदर्शित किया गया। कॉकटेल्स में कच्चे आम का स्वाद बनाया गया है, जो इसके एक अलग टेस्ट से मिलवाएगा। शेफ नवीन हांडा ने कहा कि कच्चे आम का स्वाद हम अकसर नहीं लेते, मगर इस तीखे खट्टे का अपना स्वाद है, जिसे हम कॉकटेल में ब्लैंड करके परोसते हैं। इसके अलावा मैंगो और रोजमेरी मूस ऐसी डिश है, जो आपने पहले नहीं चखी होगी। इसमें आम की मिठास के साथ रोजमेरी हर्ब और पेपरी मिस्टी का स्वाद एक अलग टेस्ट देता है। पेस्ट्री में मैंगो के कई तरह के टेस्ट
ड्रिक्स के सेक्शन से आगे चलते हुए पेस्ट्री में कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। इसमें मैंग पेस्ट्री, डीकंस्ट्रक्टेड पेस्ट्री भी अलग एलीमेंट है। इसमें कई लेयर हैं, जिसमें हर लेयर एक अलग टेस्ट देता है। शेफ नवीन ने कहा कि हमने जागरी केक तैयार किया, जिसे आम की मदद से ही बनाया गया। हमने इस बार कच्चे आम और गुड़ के स्वाद को प्रमुख रखा है। ये फेस्टिवल होटल में 31 मई तक रहेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप