Move to Jagran APP

सुभाष चावला को चंडीगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने से पार्टी के चंद नेता नाराज, सतीश कैंथ ने दिया जवाब

हाल ही में चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बदला गया है। सुभाष चावला को नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस फैसले से नाराज पार्टी के चंद नेताओं ने हाईकमान को पत्र लिखा है। वहीं इस पत्र के विरोध में कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने विरोधी नेताओं को जवाब दिया है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 01:19 PM (IST)
सुभाष चावला को चंडीगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने से पार्टी के चंद नेता नाराज, सतीश कैंथ ने दिया जवाब
कांग्रेस पार्टी के पार्षद सतीश कैंथ की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के नेता सुभाष चावला के नए अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कुछ नेता नाराज हैं। ऐसे में इन नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए हाईकमान को पत्र लिखा है। जिसके बाद विरोधी नेताओं को जवाब देते हुए कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने कहा कि इस समय नाराजगी जाहिर करना और इस्तीफे देने का दौर नहीं है। इस समय पार्टी को मजबूत करने का समय है।

loksabha election banner

कैंथ ने कहा कि पार्टी हाईकमान, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने साेच समझकर ही फैसला लिया होगा। उन्होंने कहा की पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने अपना अध्यक्ष कार्यकाल पूरी सफलता के साथ पूरा किया है। उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ कांग्रेस मजबूत हुई है। इसी कारण हर मोर्च पर इस समय कांग्रेस भाजपा को जवाब दे रही है।

कैंद ने कहा कि पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। वहीं, इस साल होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। इस समय सभी नेताओं को नाराजगी दूर कर एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए।

मालूम हो कि 21 फरवरी को कांग्रेस भवन में नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला का शपथ ग्रहण समारोह है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और पार्टी प्रभारी हरीश रावत भी कार्यकर्ताओं में नए सिरे से उत्साह भरेंगे। कैंथ का कहना है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता आएंगे। चावला के अध्यक्ष बनने से प्रदीप छाबड़ा के समर्थक नाराज हैं। उन्होंने अध्यक्ष बदलने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया है। प्रदेश महासचिव संदीप भारद्वाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए हाईकमान को पत्र लिखा है। इसके बाद सोशल मीडिया के चेयरमैन मयंक पुरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.