Move to Jagran APP

चंडीगढ़ बॉर्डर पर मौसम का हाल बताएगी स्मार्ट स्क्रीन

अब शहरवासियों को चंडीगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों के मौसम का हाल भी सीमा पर ही पता चल जाएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। पड़ोसी राज्यों के मौसम को लेकर शहरवासियों को अक्सर परेशानी होती है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 07:45 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 07:45 PM (IST)
चंडीगढ़ बॉर्डर पर मौसम का हाल बताएगी स्मार्ट स्क्रीन
चंडीगढ़ बॉर्डर पर मौसम का हाल बताएगी स्मार्ट स्क्रीन

जासं, चंडीगढ़ : अब शहरवासियों को चंडीगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों के मौसम का हाल भी सीमा पर ही पता चल जाएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। पड़ोसी राज्यों के मौसम को लेकर शहरवासियों को अक्सर परेशानी होती है। ज्यादातर परेशानी हिमाचल प्रदेश जाने वाले लोगों को होती है। लेकिन अब इस समस्या का समाधान चंडीगढ़ शहर में ही होगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस संबंध में मौसम विभाग ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड को प्रपोजल बनाकर भेजा है। जब यह प्रपोजल पास हो जाएगा तो जल्द की मौसम की जानकारी स्मार्ट स्क्रीन पर दिखनी शुरू करवा दी जाएगी। इस समय शहर में जो स्मार्ट स्क्रीन लगी हुई है और लग रही है, इन स्मार्ट स्क्रीन पर मौसम विभाग इस तरह की जानकारी मुहैया करवाएगा।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार जो स्क्रीन मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर लगेगी उससे मोहाली और आसपास के इलाके के अलावा पटियाला के मौसम की जानकारी भी मिल जाएगी। स्क्रीन पर डिस्पले होने वाले इस फीचर की खास बात यह होगी कि इस पर रियल टाइम वेदर अपडेट मिलेगा। मौसम विभाग पटियाला में लगे राडार से यह जानकारी लेकर इन स्क्रीन पर डिस्पले करने की प्लानिग कर रहा है। वहीं एक स्मार्ट स्क्रीन पंचकूला बॉर्डर पर भी लगाई जाएगी। इस स्क्रीन पर कालका के अलावा शिमला के मौसम का हाल भी पता चल जाएगा। शिमला का मौसम अगले 3 दिन कैसा रहने वाला है, इसकी जानकारी इस स्क्रीन पर मिल जाएगी। चंडीगढ़-अंबाला-दिल्ली-पटियाला-जीरकपुर बॉर्डर पर यह स्क्रीन लगेगी। यहां पर एक स्क्रीन पर चंडीगढ़ से 50 किलोमीटर आगे अंबाला, इसके अलावा 200 किलोमीटर आगे दिल्ली तक अगले 3 घंटे कैसा मौसम रहने वाला है, इसकी जानकारी मिलेगी। इसमें बारिश, तापमान और तेज हवा संबंधी जानकारी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.