Move to Jagran APP

सिमरन, आयुष और आयमन ने फिटनेस के दम पर जीते दो-दो गोल्ड

चंडीगढ़ स्टेट जूनियर एंड सब जूनियर प्रतियोगिता में एथलीट सिमरन कौर आयुष रेखी और आयमन अंगरिश ने फिटनेस के बल पर दो-दो गोल्ड मेडल जीते।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 07:46 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 07:46 AM (IST)
सिमरन, आयुष और आयमन ने फिटनेस के दम पर जीते दो-दो गोल्ड
सिमरन, आयुष और आयमन ने फिटनेस के दम पर जीते दो-दो गोल्ड

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्टेट जूनियर एंड सब जूनियर प्रतियोगिता में एथलीट सिमरन कौर, आयुष रेखी और आयमन अंगरिश ने फिटनेस के बल पर दो-दो गोल्ड मेडल जीते। शनिवार को मेयर रविकांत शर्मा और एथलेटिक फेडरेशन आफ इंडिया के सचिव प्रो. रविंद्र चौधरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

loksabha election banner

वहीं लड़कियों के अंडर-20 आयुवर्ग की 200 मीटर दौड़ में रंजीत कौर ने पहला, जपनीत ने दूसरा और कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-16 आयुवर्ग की 300 मीटर दौड़ में शरीन ने पहला, जश्नदीप कौर ने दूसरा और वनशिखा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों की अंडर-16 आयुवर्ग की 2000 मीटर की दौड़ में हिमांशी ने पहला, प्रीति ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 आयुवर्ग में लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में सिमरत कौर ने पहला, जुलीना ने दूसरा और हरलीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों के अंडर-18 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिमरन ने पहला, जुलीना ने दूसरा और सुनैना ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-18 आयुवर्ग की 400 मीटर दौड़ में सुनैना, हरलीन कौर और सुनैना ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं लड़कों के अंडर-20 आयुवर्ग की 200 मीटर दौड़ में एसडी कालेज के आयुष रेखी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं प्रकाश ने दूसरा और उमेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 लड़कों की 2000 मीटर की दौड़ में रवि यादव ने पहला, विशाल ने दूसरा और सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-18 आयुवर्ग की 200 मीटर प्रतियोगिता में विजय प्रताप ने पहला, करनवीर ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-18 आयुवर्ग की 300 मीटर दौड़ में अमन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। आदित्य ने दूसरा स्थान और कपीश ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कों के अंडर-16 आयुवर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में आयमन अंगरिश ने पहला, जे सिंह ने दूसरा और गुरमीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-16 आयुवर्ग की लांग जंप प्रतियोगिता में आयमन ने पहला, हर्षित पांडे ने दूसरा और सुभाष ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-14 लांग जंप प्रतियोगिता में निशु ने पहला, सौम्या शर्मा ने दूसरा और स्नेह यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के अंडर-16 आयुवर्ग की प्रतियोगिता में लांग जंप प्रतियोगिता में प्रगति सिंह ने पहला, पूजा ने दूसरा और नीलम सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-18 आयुवर्ग के डिस्कस थ्रो में हिमांशु ने पहला सहजप्रीत सिंह ने दूसरा और मलकीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग की लांग जंप प्रतियोगिता में अशीष कुमार ने पहला, अभिषेक यादव ने दूसरा और पवन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-18 आयुवर्ग की लांग जंप प्रतियोगिता में कोमल ने पहला, तनु ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.