Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में संविधान दिवस पर चलाया हस्ताक्षर अभियान, स्कूल और कॉलेजों में हुआ शपथ समारोह

संविधान दिवस पर शहर के स्कूल और कॉलेजों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्टूडेंट्स को संविधान के बारे में जानकारी दी गई। स्कूलों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लासों में टीचर्स ने संविधान के कर्तव्यों अधिकारों के साथ कानून की जानकारी दी गई।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 02:01 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 02:01 PM (IST)
चंडीगढ़ में संविधान दिवस पर चलाया हस्ताक्षर अभियान, स्कूल और कॉलेजों में हुआ शपथ समारोह
स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के शैक्षणिक संस्थानों में संविधान दिवस अडॉप्शन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल और कॉलेजों में शपथ समारोह के साथ स्टूडेंट्स को संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूलों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लासों में सोशल स्टडीज के टीचर्स ने संविधान के कर्तव्यों, अधिकारों के साथ कानून की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

केबी डीएवी स्कूल सेक्टर-7 की प्रिंसिपल पूजा प्रकाश ने बताया कि आजादी के बाद 26 नवंबर 1949 को डॉ. बीआर आंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान को अडॉप्ट किया गया और उसके बाद 26 जनवरी 1950 को उसे देश में इसे शुरू किया गया था। भारत के संविधान को विभिन्न देशों के संविधान से उठाया गया था। जो भी भारत के अनुरूप था उसे कर्तव्य, अधिकार, कानून के रूप में शुरू किया गया था। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि देश के हर नागरिक को अपने संविधान के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज के दिन जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाते हैं।

वहीं योगा कॉलेज सेक्टर-23 में योग इंस्ट्रक्टर कुलबंत सिंह ने संविधान के प्रति ऑनलाइन जागरूक किया। इसी प्रकार से शहर के विभिन्न संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, ताकि लोग संविधान के प्रति जागरूक हो सके। वहीं डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी में भी शपथ समारोह हुआ।  

कॉलेजों में भी हुआ कार्यक्रम

शहर के स्कूलों के अलावा पीजीजीसी-46, एमसीएम कॉलेज सेक्टर-36, देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर-45 में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने शपथ लेने के साथ ज्यादा संविधान के कानून, अधिकारों और कर्तव्यों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी फैलाने के लिए संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.