Move to Jagran APP

Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी का सितम, आदमपुर में तापमान -1.09 डिग्री व अमृतसर में 0.6

Punjab Weather Update पंजाब में सर्दी का सितम तेज हो गया है। राज्‍य में शीतलहर तेज हो गई है और तापमान में लगातार कमी हो रही है। राज्‍य में पारा माइनेस में पहुंच गया है। जालंधर के आदमपुर में तापमान -1.09 और जालंधर में 0.6 डिग्री दज्र हुआ है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 09:38 AM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 09:38 AM (IST)
Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी का सितम, आदमपुर में तापमान -1.09 डिग्री व अमृतसर में 0.6
Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी सितम बरपा रहा है। (फाइनल फोटो)

चंडीगढ़/अमृतसर, जेएनएन। Punjab Weather Update : पंजाब में कड़ाके की सर्दी सितम बरपा रहा है। राज्‍य में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और पारा माइनेस में पहुंच गया है। राज्‍य के जालंधर के आदमपुर में तापमान -1.09 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसके अलावा अमृतसर और लुधियाना में तापमान शून्‍य के करीब है। राज्‍य में ठंडी हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लुधियाना पिछने 50 साल का रिकार्ड टूट गया है।

loksabha election banner

अभी राहत के आसार नहीं, तीन दिन में और नीचे जा सकता है तापमान

पंजाब में कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बुरा कर‍ दिया है और सुबह-शाम को घर से बाहर निकलना मुश्किल हाे गया है। राज्‍य के कई शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला व धर्मशाला से भी नीचे चला गया है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो जालंधर जिले का आदमपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान -1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी शून्य के करीब रहा। यह 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अमृतसर दूसरे दिन भी शून्य के करीब, लुधियाना में 50 साल का रिकार्ड टूटा

लुधियाना में भी पारा शून्‍य के करीब गिर गया है और तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हलवारा में तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस आ गया है। लुधियाना में ठंड का 50 साल का रिकार्ड टूट गया है। यहां 19 दिसंबर को 50 साल बाद न्यूनतम तापमान 0.2 तक दर्ज किया गया।

बता दें कि शिमला का न्यूनतम तापमान 4.7, धर्मशाला का 2.4 और हरियाणा के नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन ऐसी ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

प्रमुख जगहों का न्‍यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

आदमपुर -       1.9

लुधियाना-       0.2

अमृतसर-        0.6

हलवारा-          0.8

फरीदकोट-      1.0

फिरोजपुर-      1.0

कपूरथला-      1.4

जालंधर-         1.5

आनंदपुर साहिब-    4.0

पटियाला-              4.0

चंडीगढ़-                4.3

बठिंडा-                  5.0

यह भी पढ़ें: पंजाब में भाजपा की अग्निपरीक्षा, खास रणनीति से चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटी पार्टी

यह भी पढ़ें: Farmers Protest के बीच हरियाणा-पंजाब की नई सियासत, जल विवाद पर खास रणनीति

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.