Move to Jagran APP

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के फिर बागी बोल, यशवंत संग अपनी पार्टी पर ही किए हमले

भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा रविवार को फिर बगावती तेवर में दिखे। उन्‍होंने यशवंत सिन्‍हा के साथ पार्टी पर खूब हमले किए। हरमाेहन धवन भी यशवंत सिन्‍हा के राष्‍ट्रीय मंच से जुड़ गए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 08:59 PM (IST)
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के फिर बागी बोल, यशवंत संग अपनी पार्टी पर ही किए हमले
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के फिर बागी बोल, यशवंत संग अपनी पार्टी पर ही किए हमले

जेएनएन, चंडीगढ़। मशहूर फिल्‍म अभिेनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा रविवार काे चंडीगढ़ में फिर बागी तेवर में दिखे। उन्‍होंने पूर्व केंद्रीय वित्‍तमंत्री यशवंत सिन्‍हा के साथ पार्टी पर जमकर हमले किए। शॉटगन के नाम से भी मशहूर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने फिल्‍मी अंदाज में कहा, सच बोलना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। रविवार को चंडीगढ़ के पूर्व सांंसद हरमाेहन धवन भी यशवंत सिन्‍हा के राष्‍ट्रीय मंच के साथ हो गए। इस मंच में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भी हैं।

loksabha election banner

फिल्‍मी अंदाज मे बोले शॉटगन- सच बोलना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं

यशवंत सिन्‍हा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा यहां प्रेस क्‍लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर चंडीगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला। धवन पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी में राष्ट्रीय मंच के साथ जुड़े। धवन ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय मंच का हाथ थामा।

भाजपा में डेमोक्रेसी खत्म, पार्टी दो लोगों की कठपुतली: यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा नेतृत्‍व पर सवाल उठाए। यशवंत सिन्हा ने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो गया है। पार्टी दो लोगों के हाथों की कठपुतली बन गई है। भाजपा अब वह पार्टी नहीं रही जब 1993 में उन्होंने ज्वाइन किया था।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय वित्‍तमंत्री यशवंत सिन्‍हा।

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज मुद्दा नहीं देश के सामने आज कई मुद्दे हैं। देश में आज निराश का माहौल है। भाजपा ने लोगों से जो चुनावी वायदे किए थे वह सब जुमले थे। राष्ट्रीय मंच को उन्होंने राजनीति को सही दिशा में आगे ले जाने वाला कदम बताया। जो राष्ट्रीय हित की बात करते हैं वह राष्ट्रीय मंत्र में आ सकते हैं।

हरमोहन धवन ने यशवंत सिन्‍हा के राष्ट्रमंच के साथ जुड़ने की घोषणा की

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज की पार्टी में कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं है। पार्टी से बड़ा देश होता है। यदि पार्टी उन्हें छोड़ना चाहती है तो वह उसके निर्णय का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान बिहारी बाबू की एंट्री नहीं हुई। यह उनका अपमान था।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा व पूर्व केंद्रीय वित्‍तमंत्री यशवंत सिन्‍हा।

उन्‍होंने अपने खास अंदाज में कहा, सच बोलना बगावत है तो वह बागी हैं। आज पार्टी में ऐसे लोग हैं जो केवल स्तुति गान कर रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी के फैसले को गलत बताया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी छवि बेदाग है और वह राष्ट्र हित में काम करते रहे हैं। यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ वह गलत है। वे देश में चेतना जगाने का काम कर रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की भाजपा में मन की बात कही जा रही है। लेकिन आम जन की बात कोई नहीं सुनता

भाजपा में बने रहेंगे हरमाेहन धवन

हरमोहन धवन ने कहा कि वह राष्ट्र मंच के साथ मिलकर लोगों के लिए काम करेंगे, लेकिन भाजपा में बने रहेंगे। यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा ने हरमोहन धवन को पार्टी में बने रहने की सलाह दी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह पार्टी के भीतर रहकर अपनी बात मजबूती के साथ रख सकते हैं। 

हरमोहन धवन ने कहा कि भाजपा के चंडीगढ़ इकाई के नेता अपनी डिक्टेटरशिप चला रहे हैं। वह शहर की जनता के साथ हैं और अपनी आवाज उठाते रहेंगे फिर चाहे उन्हें पार्टी के खिलाफ ही क्यों न समझा जाए। पार्टी के नेता चाहे तो उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.