Move to Jagran APP

बूथ लेवल पर काम कर शशांक भट्ट बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, लॉकडाउन में गरीबों के लिए किया था काम

शशांक भट्ट भाजपा में अपने तेज तर्रार भाषण के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र में युवाओं के अलावा जमीनी स्तर पर भी शशांक की पकड़ काफी मजबूत है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 03:55 PM (IST)
बूथ लेवल पर काम कर शशांक भट्ट बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, लॉकडाउन में गरीबों के लिए किया था काम
बूथ लेवल पर काम कर शशांक भट्ट बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, लॉकडाउन में गरीबों के लिए किया था काम

चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। बूथ लेवल पर एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद शशांक भट्ट को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ के प्रधान विजय राणा ने प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की घोषणा की। इसमें युवा नेता शशांक भट्ट को जिला चार का अध्यक्ष घोषित किया गया। शशांक भट्ट भाजपा में अपने तेज तर्रार भाषण के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र में युवाओं के अलावा जमीनी स्तर पर भी शशांक की पकड़ काफी मजबूत है। अपनी साफ छवि की वजह से जनता भी शशांक को काफी पसंद करती है।

loksabha election banner

शशांक ने इस उपलब्धि के बाद कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उसके अलावा पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने पर उनका फोकस रहेगा। शशांक भट्ट कई धार्मिक संगठन और सामाजिक संगठनों के साथ भी काम कर रहे हैं। लॉकडाउन में उन्होंने 61 से ज्यादा दिनों तक लगातार लंगर लगा कर गरीबों को खाना खिलाया था। शशांक भट्ट इससे पहले भाजपा मंडल-26 के महामंत्री और भाजयुमो मंडल-26 अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उसके अलावा ईडब्ल्यूएस इंदिरा कॉलोनी इलेक्शन कमेटी के दो बार चेयरमैन भी रह चुके हैं। शशांक के अलावा चौधरी साहिल गुज्जर को कॉलेज आउटरीच पद पर नियुक्त किया गया। साहिल ने कहा कि कॉलेज के युवाओं को भाजयुमो के साथ जोड़ा जाएगा और युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस मौके पर शशांक भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन, जिला अध्यक्ष मनीष भसीन, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशली और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा का धन्यवाद किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.