Move to Jagran APP

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शाह, योगी और नड्डा भी शामिल

नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के बाद अब कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा शिअद और बसपा का प्रचार अभियान तेज हो गया है। सभी प्रमुख दलों ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार कर ली है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:07 PM (IST)
भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शाह, योगी और नड्डा भी शामिल
भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शाह, योगी और नड्डा भी शामिल

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

loksabha election banner

नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के बाद अब कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा शिअद और बसपा का प्रचार अभियान तेज हो गया है। सभी प्रमुख दलों ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार कर ली है। यह स्टार प्रचारक चुनाव में अपनी सभाओं और रैलियों के जरिये वोटरों को रिझाने की पूरी कोशिश करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल है। वहीं कांग्रेस की सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से लेकर कन्हैया कुमार का भी नाम है। कन्हैया कुमार शहर में तीन दिन तक रहकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। वहीं 10 दिसंबर को सेक्टर-25 में होने वाली हिमाचली धाम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे।

अगले सप्ताह से शहर में स्टार प्रचारकों का मेला लगना शुरू हो जाएगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव जीतने को लेकर सभी दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। यहां से चुनाव जीतकर हर दल पंजाब के लिए माहौल तैयार करना चाहता हैं।

भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी बुलाया जा रहा है। साल 2016 के नगर निगम चुनाव में अमित शाह ने चुनाव प्रचार का आगाज किया था उस समय भाजपा ने 22 में से 20 सीट जीती थी। उस समय भाजपा ने अकाली दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार भाजपा अकेले अपने दम पर शहर की सभी 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

भाजपा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर, उतरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर,उतराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता निरहुआ प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ आएंगे।

कांग्रेस ने हाईकमान से पार्टी प्रधान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा कन्हैया कुमार, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, हिमाचल प्रदेश से प्रतिभा सिंह, हरियाणा से दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा,उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को बतौर स्टार प्रचार भेजने की मांग की है। कन्हैया कुमार नगर निगम चुनाव में तीन दिन तक शहर में रहकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा ने तावड़े और कांग्रेस ने राजेंद्र राणा को दी जिम्मेदारी

भाजपा ने नगर निगम चुनाव का प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, सह प्रभारी हिमाचल की सांसद इंदु गोस्वामी को बनाया है। जबकि कांग्रेस ने हिमाचल के विधायक राजेंद्र राणा को नगर निगम चुनाव का आब्जर्वर बनाया है। ऐसे में अपने अपने दल के लिए ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतवाने का दरोमदार भाजपा के विनोद तावड़े और कांग्रेस के राजेंद्र राणा पर आ गया है। चंडीगढ़ में उत्तराखंड, हिमाचली, हरियाणा से जुड़े हुए लोग रहते हैं। इन मतदाताओं को लुभाने के लिए दल इनके नेताओं को ही बुलाकर जनसभा करवा रहे हैं। इसके अलावा कई राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।8 दिसंबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। लेकिन किरण खेर नहीं आएगी

दिग्गज नेता स्टार प्रचारक बनकर शहर में आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस को इन नेताओं को सुरक्षा उपलब्ध करवाना एक बड़ी चुनौती रहेगी। लेकिन शहर की सांसद किरण खेर चुनाव प्रचार के लिए नहीं आएगी। वह अपने स्वास्थ्य के कारण मुबंई में हैं। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि डाक्टरों ने सांसद किरण खेर को ट्रेवलिग के लिए मना किया है इसलिए वह पार्टी के कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेगी। कांग्रेस, भाजपा और आप की ओर से स्टार प्रचारक की सूची बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दी है। आप के लिए केजरीवाल खुद आएंगे

पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के लिए राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली सीएम अरविद केजरवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया खुद प्रचार के लिए आएंगे। इसके साथ ही सांसद संजय सिंह भी आएंगे। इसके साथ ही पंजाब आप के अध्यक्ष भगवंत मान को भी प्रचार के लिए आएंगे। सुखबीर और मजीठिया करेंगे शिअद-बसपा का प्रचार

अकाली- बसपा गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए पंजाब से पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, विक्रमजीत मजीठिया और पूर्व कैबिनट मंत्री दलजीत चीमा प्रचार के लिए आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.