Move to Jagran APP

महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाला सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर गिरफ्तार Chandigarh News

शराब के नशे में मेडिसन के सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनिकेत सैनी ने इमरजेंसी में आकर हंगामा किया था। इसके बाद उसने महिला डॉक्टर की बाजू पकड़कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

By Vikas KumarEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 03:36 PM (IST)
महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाला सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर गिरफ्तार Chandigarh News
महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाला सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर गिरफ्तार Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ कर हंगामा करने वाले सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनिकेत सैनी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार महिला डॉक्टर ने नशे में धुत होकर वारदात करने की शिकायत दी थी। लेकिन सेक्टर-34 थाना पुलिस का कहना है कि आरोपित डॉक्टर को धारा 354ए और 354बी में दूसरे दिन जीएमसीएच से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद मेडिकल में शराब की पुष्टि नही हुई है। यह शिकायत महिला डॉक्टर ने जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर बीएस चवन ने अपने सुपरिटेंडेंट के माध्यम से दी थी। सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत में बताया कि बीती छह दिसंबर की शाम को उसकी ड्यूटी मेडिसन इमरजेंसी में लगी हुई थी। इस दौरान शराब के नशे में मेडिसन के सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनिकेत सैनी ने इमरजेंसी में आकर हंगामा किया। इसके बाद उसकी बाजू पकड़कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर डॉक्टर अनिकेत मारपीट करने पर उतर गया और खुद को बचाने के लिए वह डॉक्टररूम में चली गई। इस दौरान डॉक्टर अनिकेत भी डॉक्टर रूम में घुस गया। इतना ही नहीं, अनिकेत ने कटोरी उठाई और दीवार पर फेंककर मारी। कटोरी दीवार पर लगते ही जूनियर डॉक्टर अमन गर्ग के लगी। महिला डॉक्टर ने मामले की लिखित तौर पर शिकायत जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर बीएस चवन को दी। प्रोफेसर चवन के मार्क के बाद सुपरिंटेंडेंट ने मामले की जांच करने के बाद डॉक्टर अनिकेत सैनी के खिलाफ सेक्टर-34 थाना पुलिस को शिकायत दी।

अनिकेत की पत्नी हरियाणा में एचसीएस, जीएमसीएच-32 से गिरफ्तारी पर शक

सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर अनिकेत सैनी की पत्नी हरियाणा कैडर की एचसीएस है। जीएमसीएच की महिला डॉक्टर के साथ ड्यूटी के दौरान इतनी बड़ी वारदात होने और अधिकारिक तौर पर अधिकारियों शिकायत मिलने के बावजूद डॉक्टर अनिकेत दोबारा से अस्पताल में कैसे पहुंच गया। सेक्टर-34 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव का दावा है कि आरोपित डॉक्टर अनिकेत सैनी को जीएमसीएच-32 से गिरफ्तार किया गया है। जिसे मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.