सिक्योरिटी गार्ड ब्लाइंड मर्डर केसः फैक्ट्री का दूसरा चौकीदार ही निकला कातिल Chandigarh News
बीते दिनों गांव जात्सना कलां में बंद पड़ी एक जूस फैक्ट्री के 39 साल के सिक्योरिटी गार्ड विजय प्रजापत के हुए ब्लाइंड मर्डर और चोरी मामले को लालड़ू पुलिस ने 19 दिनों बाद ट्रेस करने का दावा किया है।
By Edited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 10:58 AM (IST)
जेएनएन, लालड़ू। बीते दिनों गांव जात्सना कलां में बंद पड़ी एक जूस फैक्ट्री के 39 साल के सिक्योरिटी गार्ड विजय प्रजापत के हुए ब्लाइंड मर्डर और चोरी मामले को लालड़ू पुलिस ने 19 दिनों बाद ट्रेस करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या मामले में एक आरोपित और फैक्ट्री से सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। गांव जात्सना कलां में कई सालों से बंद पड़ी जूस फैक्ट्री में 29 जुलाई को चौकीदार विजय प्रजापत का तेजधार हथियारों से कत्ल कर लुटेरों ने सामान चोरी किया था।
इस संबंध में लालड़ू थाना में डीएसपी गुरबख्शीश सिंह व एसएचओ इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी ने बताया कि उक्त कत्ल मामले में आरोपित गुरविंदर सिंह ऊर्फ टिबरी निवासी बसोली थाना हंडेसरा जो इसी फैक्ट्री पिछले आठ साल से दिन के समय चौकीदार की ड्यूटी करता था। जबकि मृतक विजय प्रजापत निवासी बिहार रात को चौकीदारी करता था और फैक्ट्री में ही रहता था। आरोपित फैक्ट्री में चोरी करके मोटरें व सामान बेचने का आदी था। वारदात वाले दिन भी आरोपित फैक्ट्री से मोटर चोरी करने आया था। मोटर चोरी करने के बाद आरोपित ने सन्नी कबाड़ी निवासी लालड़ू मंडी को चोरी का सामान बेचना था। इसके लिए आरोपित गुरविंदर ने मृतक चौकीदार विजय प्रताप को भी पैसे का लालच दिया, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो गुरविंदर ने रात के समय दरांत (टकुआ) से विजय प्रजापत का कत्ल कर शव को कमरे में रख दिया।
अगली सुबह इसकी सूचना खुद गुरविंदर ने फैक्ट्री मालिकों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। कबाड़ी संजीव और जगतार भी उस रात चोरी करने फैक्ट्री में गए थे। आरोपित गुरविंदर लूट की नीयत के साथ कत्ल किए जाने का ड्रामा करता रहा। पुलिस ने कबाड़ी संजीव कुमार निवासी लालड़ू व उसके जीजा जगतार सिंह निवासी फतेहाबाद को बोलेरो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। यह दोनों भी उस रात फैक्ट्री में मोटर चोरी करने आए थे। इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी ने बताया कि गुरविंदर सिंह व सन्नी को 14 अगस्त को व जगतार सिंह व संजीव कुमार को 15 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। कबाड़ी के खिलाफ चोरी का व आरोपित चौकीदार गुरविंदर के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया है। वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, बेची गई मोटरें व अन्य सामान भी बरामद करना बाकी है।
पुलिस सर्च के दौरान पुलिस के साथ रहता था आरोपित
गुरविंदर पुलिस ने बताया कि कातिल गुरविंदर सिंह ने वारदात के बाद से पुलिस को अपनी बातों में उलझाए रखा और फैक्ट्री में पुलिस सर्च दौरान साथ-साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि कातिल ने अकेले ही शव को कत्ल वाली जगह से कंबल द्वारा खिंचकर दूसरी जगह पहुंचाया और वहां पर बिखरे खून को पानी से धो कर साफ कर दिया। आरोपित ने वारदात को चोरी व लूट का मामला बनाने के मकसद से फैक्ट्री के सामान को भी बिखेर दिया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें