Move to Jagran APP

पंजाब मेें कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, सिद्धू के भांजा भी मैदान में, चन्नी ने बचाया जोगिदर पाल का टिकट

Punjab Assembly Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमेंं 23 प्रत्‍याशियों के नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 86 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। नवजोत सिंह सिद्धू के भांजे भी मैदान में उतरेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 09:01 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 09:01 AM (IST)
पंजाब मेें कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, सिद्धू के भांजा भी मैदान में, चन्नी ने बचाया जोगिदर पाल का टिकट
Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। (सांकेतिक फोेटो)

चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने समर्थक विधायक जोगिंदर पाल को भोआ से टिकट दिलवाने में कामयाब रहे। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने रिश्तेदार समित सिंह को अमरगढ़ से टिकट दिलवाने में कामयाब रहे। तीन विधायकों समराला से अमरीक सिंह ढिल्लों, फिरोजपुर देहाती से सतकार कौर और शुतराणा से निर्मल सिंह शुतराणा का टिकट कट गया। चार विधायक जोगिंदर पाल सहित, कुलदीप सिंह वैद्य, दविंदर घुबाया और रमनजीत सिंह सिक्की अपना टिकट बचा गए।

prime article banner

कांग्रेस की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में चार विधायकों को मिला टिकट, तीन विधायकों का कटा

वहीं विधानसभा में चलती कार्यवाही के दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाले रायकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल को जगराओं और फिरोजपुर देहाती से आप के उम्मीदवार होने के बावजूद कांग्रेस में शमिल हुए आशु बांगड़ को कांग्रेस ने इसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

मोफर व धीमान अपने बेटे को टिकट दिलवाने में हुए कामयाब, बाजवा को मिला झटका

अहम बात यह रही कि मुख्यमंत्री चन्नी विरोध के बावजूद विधायक जोगिंदर पाल को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे। रेत खनन मामले में जुड़े होने के कारण जोदर पाल का विरोध सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही कर रहे थे। कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में भी जो¨गदर पाल की स्थिति को अच्छी नहीं बताया गया था। लेकिन चन्नी उनकी हिमायत करते रहे। वहीं, बटाला में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को झटका लगा है। इस सीट पर अश्वनी सेखड़ी को टिकट मिली। बाजवा अपने बेटे के लिए यह सीट मांग रहे थे। बाजवा को फतेहगढ़ चूडि़यां से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस में आए आप विधायक जग्गा और आप की उम्मीदवारी ठुकराने वाले बांगड़ को भी टिकट

नवजोत सिंह सिद्धू अपने भांजे समित सिंह को अमरगढ़ और विधायक सुरजीत सिंह धीमान अपने बेटे जसविंदर धीमान को सुनाम और 2017 में चुनाव हारने वाले अजीत इंदर सिंह मोफर अपने बेटे बिक्रम सिंह मोफर को सरदूलगढ़ से टिकट दिलवाने में कामयाब रहे। टिकट बंटवारे के अंतिम चरण में उभर कर सामने आई करण कौर बराड़ को मुक्तसर साहिब से टिकट दिया गया है। वहीं आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कालड़ा को गुरहरसहाय से मैदान में उतारा गया है। पार्टी अभी अटारी, नवांशहर, खेमकरण, पटियाला, जलालाबाद, भदौड़ (आरक्षित) बरनाला, लुधियाना साउथ जैसी सीटों पर कोई फैसला नहीं ले पाई है।

भट्ठल के दामाद विक्रम को साहनेवाल से टिकट

पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के दामाद विक्रम बाजवा को साहनेवाल से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि दावा किया गया था कि एक परिवार में दो लोगों को टिकट नहीं मिलेगा। पिछली बार इसी कारण उनका टिकट कटा था और सतविंदर बिट्टी को चुनाव मैदान में उतारा गया था।

 कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

विधानसभा क्षेत्र : उम्मीदवार

भोआ : जोगिंदर पाल

बटाला : अश्वनी सेखड़ी

खडूर साहिब: रमनजीत सिंह सिक्की

नकोदर: डा. नवजोत सिंह दहिया

बंगा : त्रिलोचन सिंह सूंढ

खरड़: विजय शर्मा टिंकू

समराला: राजा गिल

साहनेवाल: विक्रम बाजवा

गिल : कुलदीप सिंह वैद्य

जगरांव : जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल

फिरोजपुर देहाती : आशु बांगड़

गुरहरसहाय: विजय कालड़ा

फाजिल्का: दविंदर घुबाया

मुक्तसर साहिब: करण कौर बराड़

कोटकपूरा: अजयपाल सिंह संधू

जैतो : दर्शन सिंह दिलवान

सरदूलगढ़ : बिक्रम सिंह मोफर

दिड़बा : अजायब सिंह रटौल

सुनाम : जसविंदर सिंह धीमान

माहिल कलां : हरचंद कौर

अमरगढ़ : समित सिंह

डेरा बस्सी : दिपेंद्र सिंह ढिल्लों

शुतराणा : दरबारा सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.