सरदूल सिकंदर के चाहने वालों का मोहाली में उमड़ा हुजूम, गुरप्रीत घुग्गी बोले- सुरों के ही नहीं दिलों के सिकंदर भी थे पाजी
मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बुधवार को पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का निधन हो गया। उनके देहांत के समाचार के बाद मोहाली में उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान पंजाब के नामी गायक भी मोहाली पहुंचे। इनमें गुरप्रीत घुग्गी ऐमी विर्क और रणजीत बाबा भी पहुंचे।
मोहाली [रोहित कुमार]। सिकंदर पाजी सुरों के सिकंदर नहीं बल्कि दिलों के सिकंदर भी थे। पाजी दी हले बहुत लोड़ सी विश्वास नहीं हुदां कि हो गया। पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार गुरप्रीत घुग्गी ने फोर्टिस अस्पताल में ये बात कही। घुग्गी ने कहा पंजाब इंडस्ट्री का बाबा बोड़ चला गया है।
पंजाब के प्रख्यात गायक व अभिनेता सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander) ने बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद अस्पताल में पहुंचे कई कलाकारों ने कहा कि किसान आंदोलन में सिकंदर से मुलाकात की हुई थी। ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वो इस दुनिया में नहीं रहे।
सरदूर सिकंदर की देहांत की खबर सुनते ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। पंजाबी गायक ऐमी विर्क से लेकर गुरप्रीत घुग्गी, कमलजीत अनमोल जैसे की नामी कलाकार फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। सरदूर सिकंदर का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद कोविड की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वे पिछले डेढ़ माह से अस्पताल में एडमिट थे।
पंजाब सरकार का धन्यवाद करता हूं। चाहे लास्ट मूवमेंट पर कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पहुंचे। लेकिन पापा का हाल चाल जाना। परिवार ने ज्यादा पापा की बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया था। कोविड की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी। लेकिन कोरोना के बाद जो इफेक्ट होते हैं वे घातक सिद्ध हुए क्योंकि किडनी ट्रांसप्लांट हो हुआ था। मैं सिर्फ सरकार से इतना चाहता हूं कि सिंगर आवाम के नहीं सब के होते हैं। सरकार किसी की भी हो लेकिन अपने पुराने चाहने वालों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि राज्य में किसी भी सरकार को जब नामी सिंगर की जरूरत होती है तो वे स्टेज पर सरकार के साथ आकर खड़े होते हैं। मौजूदा सरकार ने जो किया वे ठीक किया।
-अलाप, सरदूल सिकंदर के बेटे।
पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का निधन के बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर पहुंचे उनके फैंस।
सरदूल पाजी को देख देख कर बड़े हुए। जब पता चला तो मन बहुत उदास हो गया। किसान आंदोलन में उनसे मिले थे तब ऐसी कोई बात नहीं लग रही थी।
-पंजाबी सिंगर, रणजीत बाबा।
सुरीली गायकी का अंत हो गया है। पंजाबी गीतों ही नहीं माता के जागराते भी सिकंदर साहब के सुनने वाले होते थे। लोग अखाड़ों में सुनने के लिए दूर दूर से पहुंचते थे।
-पंजाबी सिंगर, कमलजीत अनमोल
पंजाबियों के दिलों पर राज करने वाला सिकंदर चला गया। लेकिन वे सदा दिलों में ही रहेगा। उसके सूरों को लोग सुनते रहेंगे।
-पंजाबी गायक, सतिंदर बुग्गा।
विश्वास नहीं हो रहा। ये क्या हो गया। अभी तो पाजी की कुछ उम्र भी नहीं थी। लेकिन ईश्वर को जो मंजूर। लेकिन उनको कभी नहीं भूल पाएंगे।
-संगीतकार, सचिन अहूजा।
ये म्यूजिक इंडस्ट्री को न पूरी होने वाली क्षति हुई है। सिंकदर की जगह कोई नहीं ले सकता।
-सिंगर, भट्टी बरीवालां।
विश्वास नहीं हो रहा। ऐसा नहीं लग रहा की भाजी चले गए। वे सदा दिलों में रहेंगे।
-सिंगर, भाई हरदीप।
मैं पाजी का बहुत बड़ा फैन हूं और रहूंगा। बचपन से उनका सुनता आया हूं। लेकिन आज विश्वास नहीं हो रहा वे हमारे साथ नहीं है।
-पंजाबी सिंगर, ऐमी विर्क।