पंचकूला के साहिल मेहता ने स्टार्टअप कर रहे युवाओं को दिए टिप्स, बोले- नये जमाने के साथ नया करने पर फोक्स
पंचकूला की मेड इन इंडिया कंपनी सेंट बोटानिका के फाउंडर साहिल मेहता ने एक ऑनलाइन वर्कशॉप के दौरान युवाओं के लिए जरूरी टिप्स शेयर किए। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप कर रहे युवाओं को नए जमाने के साथ कुछ नया करने पर फोक्स करना होगा।
पंचकूला, जेएनएन। स्टार्टअप कर रहे युवाओं को नए जमाने के साथ कुछ नया करने पर फोक्स करना होगा। आज एक दूसरे को देखकर होड़ बनने का समय नहीं रहा है, बल्कि खुद नया करके अपने व्यक्तित्व को साबित करना होगा। यह बात पंचकूला की मेड इन इंडिया कंपनी सेंट बोटानिका के फाउंडर साहिल मेहता ने एक ऑनलाइन वर्कशॉप के दौरान कही।
साहिल मेहता कहा कि ने किसी दूसरे की सफलता को देखकर यह कतई न समझें कि मैं भी उतनी ही सफलता हासिल कर लूंगा। समय का महत्व समझना बहुत जरूरी है। समय के साथ तकनीक भी बदलती रहती है। किसी ने कोई काम 10 साल पहले शुरु किया और आज वह सफल है, तो उस तकनीक में आ बहुत बदलाव आ चुके होंगे। इसलिए हर कुछ नया करने का है। इनोवेशन करते हुए नये प्रोडक्टस, कैटेगरी लाएं, तो वह सफलता मिलकर ही रहेगी।
साहिल मेहता ने कहा कि कोरोना के समय को अवसर में बदलने के लिए कुछ नए आइडिया सामने लाने होंगे, ताकि बेरोजगार युवा अपने दिमाग का प्रयोग करके आगे बढ़ें। बता दें कि साहिल मेहता ने मेक इन इंडिया के तहत वर्ष 2015 में सेंट बोनाटिका की शुरुआत की थी, जोकि अब 100 करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त कर चुकी है। सेंट बोनाटिका सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए उत्पाद बना रही है। सेंट बोटानिका पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेजे-2 प्राकृतिक और रासायनिक मुक्त पौधे से सौंदर्य एवं स्वास्थ्य उत्पादों का निर्माण कर रही है। कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत भी साहिल मेहता लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
पढ़ाई के साथ शुरू किया बिजनेस
साहिल के पिता फार्मा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2005 में उउके साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में उन्होंने भारत सरकार के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से थर्ड पार्टी उत्पाद निर्माण शुरू करवाया। साहिल के मुताबिक सेंट बोनाटिका ने काम को आगे बढ़ाने के लिये कोई लोन नहीं लिया। उनका मानना है कि जो उद्योग मार्केटिंग में फंड्स खर्च करते हैं, उनको आगे चलकर मुशकिलों का सामना करना पड़ता है। सेंट बोनाटिका ने अपने प्रोफिट से ही कंपनी को आगे बढ़ाया है। देश में 5 वेयरहाउस बनाए हैं। कई आनलाइन विक्रेताओं के साथ जुड़कर लोगों तक लोगों तक पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की संतुष्टि के लिए समय-समय पर उत्पादों में तब्दीली करते हुए फीडबैक भी लेते हैं। नई तकनीकि आने के साथ ही उस पर काम शुरू कर देते हैं। साहिल मेहता सिडनी से एमबीए की है। पढ़ाई के साथ ही बिजनेस शुरू कर दिया था। भारत वापस आने के बाद सौंदर्य एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में काम किया और सफलता हासिल की।