Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के होटल ताज में पंजाब के डॉक्टर दंपती के 10 लाख के गहने चोरी, डॉ. ने होटल कर्मियों पर जताया शक

चंडीगढ़ के होटल ताज में रुके एक दंपती के गहने चोरी हो गए। डॉक्टर दंपती ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। वहीं डॉक्टर ने होटल के कर्मचारियों पर ही चोरी का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 08:37 AM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 08:37 AM (IST)
चंडीगढ़ के होटल ताज में पंजाब के डॉक्टर दंपती के 10 लाख के गहने चोरी, डॉ. ने होटल कर्मियों पर जताया शक
चंडीगढ़ सेक्टर- 17 स्थित होटल ताज। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के नामी होटल में चोरी की घटना से हर कोई हैरान है। सेक्टर-17 स्थित ताज होटल यह चोरी की घटना हुई है। होटल में ठहरे एक दंपती के लाखों रुपये के गहने चोरी हुए हैं। पंजाब के बरनाला निवासी डॉक्टर दंपती के कमरे से 10 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। डॉक्टर दुष्यंत शर्मा की शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में होटल के कर्मियों की भूमिका पर भी जांच करने में लगी है।

loksabha election banner

सेक्टर-17 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा ने बताया कि एक अगस्त को बरनाला के रहने वाले डॉक्टर दुष्यंत शर्मा ने 10 लाख के गहने होटल के कमरे से चोरी होने की लिखित शिकायत दी थी। मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दुष्यंत शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई की शाम 8.30 बजे पत्नी जसलीन कौर के साथ चंडीगढ़ आए थे। उन्होंने होटल में कमरा बुक करवाया था। दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे होटल से चेक आउट किया था। इस दौरान उनके कीमती गहने चोरी हो गए थे। इसकी शिकायत तुरंत होटल प्रबंधन और पुलिस में दी।

वहीं, थाना प्रभारी राम रतन शर्मा ने बताया कि दंपती ने 10 लाख गहने चोरी होने की शिकायत पर डॉक्टर ने होटल के ही दो कर्मचारियों पर शक जताया है, जिसकी जांच चल रही है।

पहले भी हुई होटल में चोरी

इससे पहले सेक्टर-22 स्थित एक होटल में  वीरवार दोपहर शादी समारोह के दौरान एक युवक ने दुल्हन की मां पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया था। बैग में शगुन में मिले तीन लाख रुपये, दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, हीरे की अंगूठी समेत अन्य गहने थे। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो आरोपित युवक स्टेज से बैग चोरी कर शादी समारोह से निकलता हुआ कैद हुआ था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, हालांकि पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.