Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के दृष्टिहीन दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आया रोटरी क्लब, फ्री देगा सारथी डिवाइस

शहर के दृष्टिहीन लोगों की मदद के लिए रोटरी क्लब हिमालय रेंज मनसा देवी और रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन क्लब आगे आया है। क्लब की ओर से शहर के जरूरतमंद दृष्टिहीन लोगों को सारथी डिवाइस दी जाएगी। यह डिवाइस इन लोगों को अकेले चलने में मदद करेगी।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:04 PM (IST)
चंडीगढ़ के दृष्टिहीन दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आया रोटरी क्लब, फ्री देगा सारथी डिवाइस
डिवाइस के बारे में जानकारी देते रोटरी क्लब हिमालय रेंज मनसा देवी और रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन क्लब के सदस्य।

चंडीगढ़, जेएनएन। रोटरी क्लब हिमालय रेंज मनसा देवी और रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन क्लब शहर के दृष्टिहीन दिव्यांगों को फ्री में सारथी डिवाइस बांटेगा। यह डिवाइस उत्तर भारत में पहली बार फ्री में बांटा जा रहा है।

loksabha election banner

जानकारी देते हुए रोटरी क्लब हिमालयन रेंज मनसा देवी के प्रेसिडेंट गौरव घई ने बताया कि हम लगातार जरूरतमंदों के लिए काम करते आ रहे हैं। दृष्टिहीन दिव्यांगों की सबसे बड़ी परेशानी होती है कि वह खुद चलते हुए तो स्थिति काे भांप लेते हैं लेकिन दूसरी तरफ से आती हुई किसी भी चीज को अहसास नहीं कर पाते। इसके कारण कई बार बड़े-बड़े हादसों का शिकार होते हैं। उन्हीं दुर्घटनाओं से बचने के लिए क्लब की तरफ से इस डिवाइस को देने का निर्णय लिया गया है।

17 जनवरी को होगा वितरण कार्यक्रम

हिमालयन क्लब से जुड़े शिव शर्मा ने कहा कि डिवाइस का निशुल्क वितरण समारोह 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह डिवाइस उसी जरूरतमंद व्यक्ति को दी जाएगी जो इसे खरीद नहीं सकते। इसके लिए हम पहले एंट्री लेंगे और जांच के बाद ही डिवाइस जरूरतमंद को बांटेगे। पहली बार में सौ के करीब डिवाइस दिए जाएंगे।

व्हाइट कैन पर डिवाइस लगाना होगा जरूरी

डिवाइस को दृष्टिहीन दिव्यांग व्हाइट कैन पर बांधेगे। डिवाइस पूरी तरह से काम करें उसके लिए उसमें 15 से 20 रुपये के सेल डाले जाएंगे और जैसे ही वह चलने लगेंगे तो यह खुद ही स्पीकिंग के जरिये बताना शुरू कर देगी कि आपसे से दो फीट की दूरी पर क्या आ रहा है और चार फीट की दूरी पर क्या हो रहा है। इसके इस्तेमाल से दृष्टिहीन दिव्यांग कई प्रकार की घटनाओं से खुद को बचा सकते हैं और सुरक्षित सफर कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि डिवाइस का निर्माण अहमदाबाद में किया गया है। डिवाइस को बनाने के लिए तीन साल तक काम करने के बाद इसे फाइनल अप्रूवल मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.