Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस की धूम, स्कूल-कॉलेजों में फहराया तिरंगा, कर्मचारी और शिक्षक सम्मानित, देखें तस्वीरें

Republic Day 2022 सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस को लेकर धूम है। शहर में अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल कालेज सरकारी कार्यालय सहित विभिन्न संस्थाओं ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की शान तिरंगा फहराया।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 01:54 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 01:54 PM (IST)
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस की धूम, स्कूल-कॉलेजों में फहराया तिरंगा, कर्मचारी और शिक्षक सम्मानित, देखें तस्वीरें
नगर निगम में मेयर ने 109 लोगों को उनके काम के लिए सम्मानित किया।

जागरण संवाददात,चंडीगढ़। Republic Day 2022: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस को लेकर धूम है। शहर में अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल, कालेज, सरकारी कार्यालय सहित विभिन्न संस्थाओं ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की शान तिरंगा फहराया और राष्ट्र के वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें याद किया।

loksabha election banner

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46।

कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए स्कूल या कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। तिरंगा फहराने के साथ पौधरोपण किया गया। गवर्नमेंट योग कॉलेज सेक्टर-23 में योगशाला का आयोजन करते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11, कॉमर्स कॉलेज सेक्टर-50, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट सेक्टर-46, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट फॉर गर्ल्स सेक्टर-42, एसडी स्कूल और कॉलेज सेक्टर-32 में भी तिरंगा फहराया गया और पौधारोपण भी किया गया।

डीएवी कॉलेज सेक्टर-10।

वहीं, चंडीगढ़ नगर निगम इस बार गणतंत्र दिवस पर 109 लोगों को सम्मानित किया, जिसमें 80 नगर निगम के कर्मचारी हैं। अन्य लोग शहर के ही हैं, जिन्होंने अलग अलग समाजसेवा के काम किए हैं। नगर निगम मेयर सरबजीत कौर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया और कर्मचारियों और शहरवासियों को सम्मानित किया है। इस मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने परेड करते हुए मेयर को सलामी दी।

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-42।

इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा, सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा, डिप्टी मेयर अनुप गुप्ता और अन्य अधिकारी व पार्षद भी मौजूद रहे। मेयर सरबजीत कौर ने अपने भाषण में कहा कि अगले स्वच्छ सर्वेक्षण में चंडीगढ़ की रैंकिंग को सुधारा जाएगा। नगर निगम का यह प्रयास रहेगा की शहर को स्वच्छ सर्वक्षण की रैंकिंग में नंबर एक पर लाना है। इसके लिए शहरवासियों की सहभागिता भी जरूरी है। मेयर ने कहा कि शहरवासियों की सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। कोरोना काल में नगर निगम ने बेहतर काम किया है।

योग कॉलेज सेक्टर 23।

मेयर ने शिक्षक कुलदीप मेहरा को किया सम्मानित

सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर 35 चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा को 73वें गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर चंडीगढ़ की मेयर सर्बजीत कौर द्वारा सम्मानित किया गया। उनको यह अवार्ड नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में लोगों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दिया गया है। कुलदीप मेहरा शिक्षक होने के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य भी करते रहते हैं। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन, चंडीगढ़ नाम से संस्था भी बनाई हुई है। मेहरा ने बताया कि इस संस्था के माध्यम से वह चंडीगढ़ में करीब 4 हजार पेड़-पौधे लगा चुके हैं। वह लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना काल में भी पौधारोपण करते रहें है।

सांसद मनीष तिवारी ने मलोया में फहराया तिरंगा

चंडीगढ़ की दिनकर सेवा समिति मलोया स्मॉल फ्लैट ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मलोया में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पंजाब से सांसद मनीष तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। समिति के सदस्यों ने उन्हें मलोया स्मॉल फ्लैट में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। वहीं मनीष तिवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी परेशानी समिति के लोगों ने उनके समक्ष रखी है वह उसको चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल तक लेकर जाएंगे। इस मौके पर पूर्वांचल के अध्यक्ष रमेश कुमार, बिहार दिनकर सेवा समिति के अध्यक्ष, डॉ. देव कुमार, रविंद्र सिंह त्यागी, संजय चौबे, संजय सिंह, विक्की यादव, रामबाबू सिंह, लालू सिंह, पासु पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.