Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस 2022: चंडीगढ़ में एडवाइजर धर्मपाल ने फहराया तिरंगा, पेश की गईं 12 झांकियां, देखें तस्वीरें

गणतंत्र दिवस 2022 चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस जवानों सहित अन्य टुकड़ियों की सलामी ली।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 09:44 AM (IST)
गणतंत्र दिवस 2022: चंडीगढ़ में एडवाइजर धर्मपाल ने फहराया तिरंगा, पेश की गईं 12 झांकियां, देखें तस्वीरें
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान संबोधित करते सलाहकार धर्मपाल।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Republic Day 2022: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस जवानों सहित अन्य टुकड़ियों की सलामी ली। इस दौरान चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन भी मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम व अन्य विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कोविड गाइडलाइंस के मुताबिक किया गया है।

loksabha election banner

इस दौरान एडवाइजर धर्मपाल ने कहा कि उन्हें बेहद ही खुशी है कि प्रशासन ने शहर के शत प्रतिशत लोगों का कोरोना टीकाकरण कर दिया है। जल्द ही शहर के किशोरों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। एडवाइजर धर्मपाल ने इस दौरान ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ डीसी विनय प्रताप सिंह के अलावा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों ने कुल 12 झांकियां पेश की गईं। इनमें शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक), क्रेस्ट व अन्य विभागों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-26 के ट्रांसपोर्ट चौक पर बने एयर प्यूरीफायर टावर और चंडीगढ़ बर्ड पार्क की झांकी को भी पेश किया गया जो कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 73वां गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के सभी चौराहों को सजाया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में ही चौराहों को रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था। ऐसे में शहर में गणतंत्र दिवस को लेकर जश्न का माहौल बना हुआ है। 

समारोह के दौरान एडवाइजर धर्मपाल ने शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वहीं, नगर निगम के नवनिर्वाचित सभी 35 पार्षदों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के पहले साल में उन्होंने अनुभव किया है कि चंडीगढ़ एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। कोरोना काल में डॉक्टरों की सरहानीय सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने हजारों लोगों की इस महामारी के दौरान जान बचाई है। उन्होंने शहर की समाजसेवी संस्थाओं का भी धन्यवाद किया। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारियों को भी उनके काम और सेवाओं के लिए सराहा।

पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के हर चौराहे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, सेक्टर-17 परेड ग्राउंड के साथ वाले एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ मार्गों को सुबह साढ़े छह बजे ही बंद कर दिया गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से एक दिन पहले ही एजवाइजरी जारी की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.