हुक्का पार्टी करवाने पर तमजारा क्लब में रेड, मैनेजर गिरफ्तार
कोविड-19 नियमों की पालना में हुक्का नहीं परोसने के डीसी द्वारा दिए गए हैं सख्त निर्देश।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : कोविड-19 नियमों की पालना में हुक्का नहीं परोसने के डीसी द्वारा सख्त आदेशों को ताक पर रख इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित तमजारा क्लब में रविवार रात हुक्का पार्टी चल रही थी। जिसकी सूचना पाकर इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी हरमिदर जीत सिंह सहित पुलिस टीम ने रेड कर दी। इस दौरान हुक्का अंदर परोसने पर तमजारा क्लब मैनेजर राज ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो हुक्का भी बरामद कर जब्त कर लिया है। शहर में बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी पुलिस विभाग की मीटिग में शहर के क्लब, डिस्कोथेक और बार संचालकों पर लगाम कसने के निर्देश दिए हैं। उनके बाउंसर्स की डिटेल्स रखने के साथ बिना वेरिफिकेशन नौकरी पर रखने वाले संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने के भी आदेश दिए है। इसके बावजूद क्लब, डिस्कोथेक की वजह से अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पारा क्लब की परमिशन कैंसिल करने को लिखा
ईस्ट डिवीजन के डीएसपी गुरमुख सिंह के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारा क्लब का फ्री फूड और ड्रिक्स सिस्टम कैंसिल करने के लिए डीसी को पत्र लिखा है। जिसके लिखा कि चंडीगढ़ प्रशासन के नियमों के खिलाफ पारा क्लब में फ्री फूड और ड्रिक्स का लालच देने से अपराधिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही है। इस पत्र में पुलिस विभाग की ओर से क्लब से जुड़े कई दर्ज एफआइआर संख्या भी अटैच की है। 24 घंटे में दो क्लब में चली गोलियां
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्ले-ब्वॉय क्लब के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी, सोपू नेता गुरलाल बराड़ की गैंगवार में हत्या की गई। इसकी अगली रात सेक्टर-9 स्थित एस्को क्लब में टिकटॉक स्टार जीरकपुर निवासी सौरव गुर्जर को युवकों ने गोली मार दी। 24 घंटे में दो जगह गोलीकांड के बाद प्रशासक ने डीजीपी संजय बेनीवाल से सख्त सवाल कर कानून व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए थे। किसी भी क्लब, डिस्कोथेक में नियमों के खिलाफ हुक्का परोसने या कानून व्यवस्था खराब करने पर संबंधित थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई के सख्त निर्देश है।
-कुलदीप चहल, एसएसपी