Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर बढ़ा, कल बरसात हुई तो मिलेगी राहत

चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर अब अचानक तेजी से बढ़ रहा है। हवा में प्रदूषित कणों की संख्या बढ़ती जा रही है। हवा में मौजूद नमी इन्हें जमीन पर नहीं गिरने दे रही। शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 165 दर्ज किया गया। जो काफी दिनों बाद इतना हुआ है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 01:16 PM (IST)
चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर बढ़ा, कल बरसात हुई तो मिलेगी राहत
चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर अब अचानक तेजी से बढ़ रहा है।

चंडीगढ़ [बलवान करिवाल]। चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर अब अचानक तेजी से बढ़ रहा है। हवा में प्रदूषित कणों की संख्या बढ़ती जा रही है। हवा में मौजूद नमी इन्हें जमीन पर नहीं गिरने दे रही। जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 165 दर्ज किया गया। जो काफी दिनों बाद इतना हुआ है। इससे पहले प्रदूषण का स्तर 100 के आस-पास ही रह रहा था। अब आए दिन यह बढ़ रहा है। अभी अगले कुछ दिन और इसमें बढ़ोतरी रहेगी।

loksabha election banner

बरसात के बाद ही हालात सामान्य हो सकते हैं। पंचकूला का एक्यूआइ 212 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जो चंडीगढ़ से काफी ज्यादा है। इसी तरह से मोहाली का एक्यूआई भी 200 के पार चल रहा है। पंजाब के दूसरे शहरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां एक्यूआई 200 के आस-पास है। लुधियाना का 142, जालंधर का 122 और पटियाला का 140 दर्ज किया गया। वहीं बात अगर हरियाणा की करें तो यहां स्थिति और भी खराब है। चंडीगढ़ से कुछ दूरी पर स्थित अंबाला का एक्यूआई 187, कुरुक्षेत्र का एक्यूआई 246, करनाल का 192 और सोनिपत का 202 दर्ज किया गया।

दिल्ली एनसीआर में हालत बदतर

दिल्ली एनसीआर देश में अब भी सबसे प्रदूषित एरिया बना है। नई दिल्ली का एक्यूआई 333, नोएडा का 297, फरीदाबाद का 364, गुरुग्राम का 280 दर्ज किया गया। यहां अभी भी हालात काफी बदतर हैं। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। खुली हवा में सांस लेना मुश्किल भरा होता जा रहा है।

शनिवार को बरसात की संभावना

मौसम विभाग शनिवार और रविवार को बरसात की संभावना जता रहा है। इसको देखते हुए उम्मीद यही लगाई जा रही है कि बरसात से ही प्रदूषण धुलेगा। हवा में तैर रहे प्रदूषण के कण बरसात की बूंदों के साथ जमींदोज होंगे। जिससे हवा फिर एक बार साफ-सुथरी स्वच्छ होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.