Move to Jagran APP

गृह मंत्री राजनाथ की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा चंडीगढ़ पीजीआइ

गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पीजीआइ में अकादमिक ब्लाकव सराय का उद्घाटन किया। राजनाथ दिव्यांगों से भी मिले।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2016 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2016 06:10 PM (IST)
गृह मंत्री राजनाथ की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा चंडीगढ़ पीजीआइ

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को चंडीगढ़ पीजीआइ के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अकादमिक ब्लाक का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां एक सराय का भी उद्घाटन किया। उनके साथ पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी मौजूद थे।

loksabha election banner

पीजीआइ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिव्यांगों से भी मिले। वह रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों से भी मिले। इसके पहले जैसे ही राजनाथ सिंह पीजीआइ पहुंचे बारिश शुरू हो गई। इसके कारण अधिकारियों व सुरक्षा बलों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

चंडीगढ़ पीजीआइ में दिव्यांगों को मिलते गृह मंत्री राजनाथ सिंह।

वीआइपी मूवमेंट के कारण मरीजों व उनके तीमारदारों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पीजीआइ प्रशासन ने विशेष प्रबंधन किए थे। आम लोगों को लिए पीजीआइ में दाखिल होने के लिए अलग से एंट्री रखी गई थी। पीजीआइ व आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इससे पूर्व राजनाथ सिंह दोपहर बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां चंडीगढ़ की सांसद किरण खैर व यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे राजभवन गए और फिर पीजीआइ पहुंचे। राजनाथ यहां जीएमसीएच 32 के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.