Move to Jagran APP

हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तापमान में आठ डिग्री की गिरावट

शहर में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का असर तापमान में गिरावट के तौर पर भी देखने को मिला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 08:01 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 08:01 AM (IST)
हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तापमान में आठ डिग्री की गिरावट
हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तापमान में आठ डिग्री की गिरावट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का असर तापमान में गिरावट के तौर पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग की माने तो शहर में 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विभाग की मानें तो यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुई है।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिक शिवेन सिंह के अनुसार अगले तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। अगले 48 घंटों में तापमान में ओर गिरावट देने को मिलेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, वहीं न्यूतनम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

पंजाब-हरियाणा में तेज आंधी और बारिश की संभावना

पंजाब-हरियाणा में 13 मई को आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्यों के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आ सकती है। इसके अलावा 13 मई को बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.