Move to Jagran APP

World Cancer Day 2020 : कैंसर के चंगुल में फंसता जा रहा पंजाब, PGI के आंकड़े कर देंगे हैरान

पीजीआइ चंडीगढ़ में कैंसर के इलाज के लिए सबसे ज्यादा मरीज पंजाब से पाए गए। पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर हरियाणा तीसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश है।

By Edited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 08:38 AM (IST)
World Cancer Day 2020 : कैंसर के चंगुल में फंसता जा रहा पंजाब, PGI के आंकड़े कर देंगे हैरान
World Cancer Day 2020 : कैंसर के चंगुल में फंसता जा रहा पंजाब, PGI के आंकड़े कर देंगे हैरान

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा पंजाब के ऊपर मंडरा रहा है। पंजाब कैंसर के चंगुल में फंसता जा रहा है। पीजीआइ चंडीगढ़ हर पांच साल पर कैंसर को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करता है। नई रिपोर्ट 2021 में आएगी। 2011 से 2015 तक की रिपोर्ट की अगर बात करें। पीजीआइ चंडीगढ़ में कैंसर के इलाज के लिए सबसे ज्यादा मरीज पंजाब से पाए गए। पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर हरियाणा, तीसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश है। सिटी ब्यूटीफुल भी कैंसर की गिरफ्त से दूर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। चंडीगढ़ में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण नशा, आज का लाइफस्टाइल और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोग जागरूक नहीं है।

loksabha election banner

पीजीआइ चंडीगढ़ के रेडियोथैरेपी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर एंड हेड डॉ. सुष्मिता घोषाल ने बताया कि 70 प्रतिशत लोगों को थर्ड स्टेज में आकर पता चलता है कि उन्हें कैंसर हैं। इस वजह से लोगों को समय रहते हुए इलाज नहीं मिलता है। जिसके कारण लोगों की कैंसर के कारण मृत्यु हो रही है।

पीजीआइ रीजनल कैंसर सेंटर में 2018 तक आए 55,861 मरीज

डॉ. सुष्मिता घोषाल ने बताया कि 2011 से 2018 तक पीजीआइ चंडीगढ़ रीजनल कैंसर सेंटर में कुल 55,861 कैंसर के मरीज आए। इनमें से 51,807 कैंसर के व्यस्क मरीज थे। जिनमें कैंसर से पीड़ित 24,022 महिला और 27,785 पुरुष थे।

पीजीआइ चंडीगढ़ के रीजनल सेंटर में हर साल आ रहे कैंसर के नए मरीज

वर्ष      कैंसर के मरीज

2011      5,465

2012      5,804

2013      6,622

2014      7,079

2015      7,439

2016      6,587

2017      7,330

2018      8,024

पीजीआइ चंडीगढ़ का 2011 से 2015 तक का कैंसर पर डाटा

राज्य       महिला       पुरुष          कुल

पंजाब       5,369     5,577      10,946

हरियाणा   3,075     3,907       6,982

हिमाचल   2,098     2,957       5,055

उत्तरप्रदेश  1,504      2,358      3,862

चंडीगढ़     1,162     1,202       2,364

उत्तराखंड    567        729         1,296

जम्मू-कश्मीर 413     639         1,052

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.