डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़
दुनिया भर की टॉप यूनिवर्सिटी की रैंकिग करने वाली टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिग-2021 जारी कर दी है। पंजाब यूनिवर्सिटी लगातार तीसरे साल रैंकिग में 600-800 ग्रुप में जगह बना पाई है। पीयू की रैंकिग में इस बार कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। नार्थ रीजन में एलपीयू यूनिवर्सिटी को टॉप 200 यूनिवर्सिटी के ग्रुप में शामिल किया है। देश की कई अन्य यूनिवर्सिटी और रिसर्च इंस्टीट्यूट को भी पीयू के साथ ग्रुप में रैंकिग मिली है, जिसमें बनासर हिदू यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया, किग जार्ज मेडिकल कॉलेज आदि शामिल हैं। 2020 में घोषित द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग में पीयू को एशिया की यूनिवर्सिटी में 149वां स्थान मिला था। विभिन्न पेरामीटर की बात की जाए तो बीते साल के मुकाबले इस बार लगभग सभी पेरामीटर में यूनिवर्सिटी के अंक कम हुए हैं।
22 हजार रिसर्च स्कॉलर में सर्वे
टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिग को दुनिया की काफी प्रतिष्ठित रैंकिग माना जाता है। दुनिया भर से 93 देशों की 1500 यूनिवर्सिटी को रैंकिग में शामिल किया गया है। 22 हजार रिसर्च स्कॉलर के बीच रैंकिग को लेकर सर्वे किया गया। अमेरिका की आक्सफोर्ड सहित आठ यूनिवर्सिटी टॉप टेन में शामिल हैं। रैंकिग में छह पेरामीटर को आधार बनाया गया है, जिसमें ओवरऑल स्कोर, टीचिग, रिसर्च, साइटेशन, इंडस्ट्री इनकम और इंटरनेशनल आउटलुक पेरामीटर शामिल किए गए हैं।
पीयू को 2021 इम्पेक्ट रैंकिग में किस क्षेत्र में कितना स्कोर मिला।
ओवरऑल स्कोर- 30.2-36.3
टीचिग-29.1
रिसर्च-15.2
साइटेशन-52.9
इंडस्ट्री इनकम-34.7
इंटरनेशनल आउटलुक-16
केवल एक फीसद विदेशी स्टूडेंट्स एनरोलमेंट
2021 रैंकिग के तहत पीयू में 19006 स्टूडेंट्स की एनरोलमेंट है। प्रति स्टाफ स्टूडेंट्स की संख्या 20.3 है। पीयू में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या सिर्फ एक फीसद है। फीमेल और मेल का रेशो 49 के मुकाबले 51 है।
2014 के बाद से लगातार रैंकिग नीचे
देश की यूनिवर्सिटी में पीयू की रैंकिग अभी भी बेहतर रही है, लेकिन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग में 2014 के बाद से पीयू रैंकिग का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। 2014 में पीयू को सबसे अव्वल 226-250 ग्रुप में शामिल किया गया था। 2015 में रैंकिग 276-300 और 2016 में रैंकिग 500-600 ग्रुप में आ गई। 2017 से 2021 तक पीयू की रैंकिग 601 से 800 ग्रुप से ऊपर नहीं बढ़ पाई है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!