Move to Jagran APP

पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इंदौर जाएगी निगम की टीम

निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने लगभग 987 सफाई कर्मचारियों व नगर निगम के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 01:10 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 01:10 PM (IST)
पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इंदौर जाएगी निगम की टीम
पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इंदौर जाएगी निगम की टीम

पंचकूला : स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के लिए नगर निगम पंचकूला ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम की टीम जल्द ही स्मार्ट सिटी इंदौर का दौरा करेगी, ताकि वहां पर किए जा रहे कामों को पंचकूला में भी लागू किया जा सके। साथ ही स्वच्छता के लिए लगे सफाई कर्मचारियों की बीमा राशि भी बढ़ा दी गई है। शनिवार को नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने लगभग 987 सफाई कर्मचारियों व नगर निगम के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जोगपाल ने कहा कि 21 सितंबर 2017 को उन्होंने नगर निगम आयुक्त का कार्यभार संभा¶ा था और स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने में मात्र एक सप्ताह का समय उन्हें दिया गया था। परंतु नगर निगम कर्मचारियों व स्वच्छता सैनिकों के च¶ते वे पंचकूला को देश के 4100 शहरों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में 142वें पायदान पर लाने में सफल हुए, जबकि पिछ¶े वर्ष शहर की रैकिंग 211वें पायदान पर थी। सफाई कर्मी परिवार के लोग, सहयोग की जरूरत

loksabha election banner

जोगपाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम परिवार के सदस्य है और शहर के ¶ोगों के सहयोग से हम पंचकूला को देश का नंबर एक शहर बनाना चाहते है। बेहतर होता कि जिला प्रशासन व नगर निगम के मेयर व चुने हुए अन्य प्रतिनिधि अगर सहयोग देते, तो पंचकूला की रैकिंग देश के 50 शहरों में शामिल होनी लाजिमी थी। जोगपा¶ ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के ¶िए अनेक घोषणाएं की, जिनमें ड्यूटी के दौरान घायल होने पर बीमा राशि 3 से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने, बच्चों की वजीफा राशि में वृद्घि करने, हर सेक्टर में चेंजिंग रूम, सांस्कृतिक कार्यों में प्रतिभा निखारने के ¶िए नगर निगम अपने खर्च पर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाएगी तथा आउटसोर्सिंग पॉ¶िसी के तहत ¶गे कर्मचारियों को काट्रेक्चुअल रोल पर रखा जाना शामिल है। पूर्व ईओ सिहाग बोले : कच्चे कर्मियों को पक्का करें

नगर निगम के पूर्व कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग की, जिस पर सभी ने ता¶ियों की गड़गड़हाट से स्वागत किया। समारोह को सफाई कर्मचारी नेता रोशन ला¶, नर सिंह तथा मोटीवेटर गुलाब सिंह ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.