Move to Jagran APP

लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मैदान में उतरे 'प्रभु', फोन कर बांट रहे जंगली गिलोय

कोरोना से जहां पूरा विश्व जंग लड़ रहा है वहीं चंडीगढ़ की जय मधुसुदन जय श्री कृष्ण सेवा सोसायटी के अध्यक्ष अपने दम पर लोगों को वायरस से लड़ने के लिए मैदान में उतर गए है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 11:53 AM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 03:00 PM (IST)
लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मैदान में उतरे 'प्रभु', फोन कर बांट रहे जंगली गिलोय
लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मैदान में उतरे 'प्रभु', फोन कर बांट रहे जंगली गिलोय

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना वायरस से जहां पूरा विश्व जंग लड़ रहा है वहीं चंडीगढ़ की जय मधुसुदन जय श्री कृष्ण सेवा सोसायटी के अध्यक्ष अपने दम पर लोगों को वायरस से लड़ने के लिए उनकी रोग प्रतिरोध शक्ति को मजबूत करने में जुटे हैं ताकि कोरोना का वायरस उन्हें छू भी न सके।

loksabha election banner

सोसायटी गिलोय के छोटे-छोटे पिस कर उन्हें शहर में बांट रही है। हर किसी को एक एक किलो गिलोय के पैकेट बांटे जा रहे हैं।सोसायटी की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसमे कोई भी शहरवासी फोन करके निशुल्क घर पर गिलोय की होम डिलीवरी मंगवा सकता है। सोसायटी के अध्यक्ष प्रभुनाथ शाही खुद वन विभाग में दरोगा के पद पर भी तैनात है। वह साथियों से साथ खुद जंगलों से पेड़ों पर लटकी गिलोय की बेल को उतारते हैं और उसके छोटे छोटे पीस में काटकर उनके पैकेट बनवाते हैं। 

बांट चुके हैं दो हजार गिलोय के पैकेट 

शाही अब तक दो हजार गिलोय के पैकेट बांट चुके हैं।शाही भारतीय वायुसेना के पूर्व फ्लाइट इंजीनियर भी रह चुके हैं।शाही का दावा है कि इस समय गिलोय ही ऐसे चींज है जिसे पानी में उबालकर पीने से लोग निरोग रह सकते हैं।उनका कहना है कि सर्दी, जुकाम और बुखार में गिलोय सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है। सोसायटी की ओर से 9357148202 और 843751972 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जहां पर चंडीगढ़ का कोई भी व्यकित फोन करके गिलोय मंगवा सकता है। चंडीगढ़ से बाहर रहने वाले लोग इन नंबर पर फोन करके गिलोय के फायदे जान सकता है।इसके साथ ही गिलोय किस तरह से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ता है इसकी डिटेंल में जानकारी ले सकता है।

गिलोय के पानी को बनाने और पीने की विधि 

गिलोय के पानी को बनाने और पीने की विधि भी उक्त नंबरों पर फोन करके पूछ सकते हैं। इस समय शहर में सभी बड़े आयोजन प्रशासन की अपील से बंद हो गए हैं।शाही का कहना है कि इसलिए अब हेल्पलाइन पर अगर किसी संस्था का फोन आता है तो उन्हें भी गिलोय के पैकेट बनाकर भिजवा दिया जाता है।एक मार्च से सोसायटी ने कोरोना वायरस के खिलाफ गिलोय बांटने का अभियान छेड़ा हुआ है। 

भाजपा कार्यालय में भेजे गिलोय के पैकेट

सोसायटी के अध्यक्ष प्रभु नाथ शाही ने गिलोय के पैकेट सेक्टर-33 के भाजपा कार्यालय में भेजे हैं।भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने इस समय कोरोना वायरस से बचाव और रोकने के लिए कुछ उपाय भी प्रशासन को दिए हैं।वह खुद भी लोगों को कोरोना वायरस से एतियात बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं।सूद का कहना है कि पार्टी कार्यालय में आए गिलोय वह उनसे यहां पर मिलने आए लोगों को बांटेंगे।

किस तरह से पीएं गिलोय

शाही का कहना है कि गिलोय के एक से दो पीस करके उन्हें पानी में उबाल दस मिनट तक अच्छें से उबाल लें इसके बाद ठंडा होने पर उसे छानकर पी लें।पूरे परिवार को यह पिलाना फायदेंमद हैं।शाही का कहना है कि इसमे काली मिर्च,तुलसी, हल्दी, अदरक भी डाली सकती है। स्वाद के लिए शहद भी डाला सकता है।इसको पीने से पाचन शक्ति भी बढ़ती है।गिलोय की पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.