मानवता का फर्ज निभा जरूरतमंद लोगों का सहारा बन रहा प्रभ आसरा
बेसहारा और लावारिस लोगों की सेवा के लिए समर्पित स्थानीय प्रभ आसरा संस्था कोरोना संकट के इस दौर में भी जरूरतमंद लोगों के लिए अहम भूमिका निभा रही है।
चेतन भगत, कुराली
बेसहारा और लावारिस लोगों की सेवा के लिए समर्पित स्थानीय प्रभ आसरा संस्था कोरोना संकट के इस दौर में भी जरूरतमंद लोगों के लिए अहम भूमिका निभा रही है। लॉकडाउन के पिछले डेढ़ महीने के दौरन संस्था प्रबंधन द्वारा जहां 1000 परिवारों तक राशन सामग्री पहुंचाई जा चुकी है वहीं संस्था द्वारा अपनी अत्याधुनिक मेडिकल सुविधा से लेस दो एंबुलेंस को लोगों के सेवार्थ प्रशासन को सौंपा है। विभिन्न गांवों सहित संस्था में भी वितरित की जा रही राशन किट
प्रभ आसरा संस्था के मुख्य संचालक शमशेर सिंह और राजेंद्र कौर पडियाला ने बताया कि नगर काउंसिल कुराली सहित एसडीएम ऑफिस खरड़ तक से भेजी जा रही जरूरतमंद लोगों की लिस्ट के अलावा संस्था द्वारा अपने स्तर पर विभिन्न गांवों और स्लम एरिया में जरूरतमंद परिवारों को राशन का सामान जिसमें आटा, चावल, काले व सफेद चने, हल्दी, नमक और दाल आदि करीब एक हजार से ज्यादा परिवारों को मुहैया करवाया जा चुका है। संस्था की सात एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा में जुटी
शमशेर सिंह ने बताया कि संस्था के पास लोगों के सुविधा के लिए सात निजी एंबुलेंस हैं जिनमें से दो अत्याधुनिक लाइफ सेविग इक्विपमेंट्स से लेस है। इन दोनों एंबुलेंस को प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव पेशेंट्स और अन्य सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि शेष पांच एंबुलेंस रोड एक्सीडेंट्स जैसी इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करने में जुटी हुई हैं। प्रशासन का सहयोग बेहद जरूरी
संस्था के प्रबंधक शमशेर सिंह के अनुसार संस्था में फिलहाल बेबस लाचार तथा शारीरिक एवं मानसिक तौर पर अक्षम लगभग 400 पेशेंट्स दाखिल है जिनकी सेवा संभाल संस्था की ओर से की जा रही है। संस्था द्वारा प्रशासन का हरसंभव सहयोग किया जा रहा है, अगर प्रशासन भी संस्था को थोड़ा सहयोग प्रदान करने के साथ ही संकट की इस घड़ी से निपटने को लेकर संस्था में ट्रेनिग सेशन का आयोजन करें तो मिलजुल कर विकट स्थिति का सामना आसानी से किया जा सकता है।