Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी यूनियन का अध्यक्ष बनने के लिए चौतरफा मुकाबला, 25 अप्रैल को होगा मतदान

इस बार चुनाव में चार उम्मीदवार सामने आए हैं। इनमें घावरी और चढ्ढा के अलावा जयपाल बागड़ी और विशाल भी शामिल हैं। इस समय कृष्ण चढ्ढा सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल घावरी ने दो दिन पहले नामांकन दाखिल किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 10:51 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 10:51 AM (IST)
चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी यूनियन का अध्यक्ष बनने के लिए चौतरफा मुकाबला, 25 अप्रैल को होगा मतदान
चंडीगढ़ में 25 अप्रैल को सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव होगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। 25 अप्रैल को सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेकर जोर-अजमाइश जोरों पर है। इस चुनाव में सफाई कर्मचारी मतदान करेंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही यूनियन के पदाधिकारियों को काफी गंभीरता से लेती है। समय-समय पर पार्षद भी सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सदन की बैठक में भिड़ जाते हैं। पिछले दस साल से यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए मुख्य तौर पर मुकाबला कृष्ण चढ्ढा और श्याम लाल घांवरी के बीच ही होता रहा है। हालांकि इस बार चुनाव में चार उम्मीदवार सामने आए हैं। इनमें घावरी और चढ्ढा के अलावा जयपाल बागड़ी और विशाल भी शामिल हैं। इस समय कृष्ण चढ्ढा सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल घावरी ने दो दिन पहले नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष बनने के बाद उम्मीदवार अपनी कार्यकारिणी का गठन खुद करेगा।

prime article banner

यूनियन का चुनाव इसलिए अहम

मालूम हो कि नगर निगम चुनाव में यूनियन का अहम योगदान रहता है। अधिकतर सफाई कर्मचारी वाल्मीकि समाज से संबंध रखते हैं। शहर में वाल्मीकि समाज का एक लाख से ज्यादा वोट है, इसलिए हर राजनीतिक दल यूनियन का समर्थन हासिल करने का प्रयास करता है। इस समय स्मार्ट घड़ियों का मामला भी इसीलिए गरमाया हुआ है जबकि नगर निगम हर महीने स्मार्ट घड़ियों का 18 लाख का किराया भर रहा है। सफाई कर्मचारी ये घड़ियां नहीं पहना चाहते हैं और इसका विरोध कर रहे हैं।

25 को मतदान के बाद ही नतीजों की घोषणा

इस चुनाव के लिए शहर के कई नेता भी अपने अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं। श्याम लाल घावरी इस समय अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कोआर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी एंपलॉइज एंड वर्कर्ज यूटी के सरंक्षक हैं। वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण चढ्ढा प्रचार के दौरान अपने कार्यकाल में हुए कामों की भी जानकारी दे रहे हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया 25 अप्रैल को मतदान के दिन ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.