Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में 25 साल की सेवा पूरी होने पर किया पौधारोपण, दूसरों को भी किया प्रेरित

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर 26 के कंप्यूटर विभाग में कार्यरत बिपिन शेर सिंह ने संस्थान में 25 वर्षों की अपनी सेवा पूरी करने के उपलक्ष्य में खास कार्यक्रम आयोजित किया। इस उपलक्ष्य में उन्होंने पत्नी और अन्य कर्मचारियों के साथ संस्थान में पौधारोपण किया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 09:58 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 09:58 AM (IST)
चंडीगढ़ में 25 साल की सेवा पूरी होने पर किया पौधारोपण, दूसरों को भी किया प्रेरित
चंडीगढ़ में 25 साल की सेवा पूरी करने वाले बिपिन शेर सिंह पत्नी के साथ पौधारोपण करते।

चंडीगढ़, जेएनएन। संयुक्त कर्मचारी संघ के संयोजक बिपिन शेर सिंह ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया बिपिन शेर सिंह चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर 26 के कंप्यूटर विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्नी और अन्य लोगों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में औषधीय पौधे लगाए।

loksabha election banner

बिपिन शेर सिंह ने संस्थान के साथ 25 वर्षों की अपनी सेवा पूरी करने के उपलक्ष्य में यह खास कार्यक्रम आयोजित किया था। सभा को संबोधित करते हुए बिपिन ने पौधों व पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को अपने जीवन काल में कम से कम एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर नेशनल वेटरन फोरम फॉर इंप्लॉइज, चंडीगढ़ के अध्यक्ष, प्रभु नाथ शाही ने बिपिन शेर सिंह को बधाई देते हुए कहा, बिपिन कई दशकों से अनेक लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करते आए हैं। पर्यावरण को लेकर उनका उत्साह और समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है। मुझे आशा है कि भविष्य में भी वह इस तरह की गतिविधियां आयोजित करते रहेंगे और लोगों को पर्यावरण के मुद्दे पर जागरूक करेंगे।

शिक्षाविद आर के कपूर ने कहा कि बिपिन शेर सिंह बहुत ही परिश्रमी, अनुशासित और प्रशंसनीय शिक्षक हैं। वह न केवल अपने छात्रों के पसंदीदा हैं, बल्कि चंडीगढ़ के कर्मचारियों की उचित मांगों के लिए अपनी आवाज उठाने के लिए भी जाने जाते हैं। इस अवसर पर, ऑल कांट्रेक्चुअल इंप्लॉज मोर्चा की पूरी टीम ने बिपिन शेर सिंह और उनकी पत्नी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

यह भी पढ़ें: छात्राओं के लिए अच्छी खबर... हरियाणा में गरीब स्टूडेंट्स की Post Graduation में भी ट्यूशन फीस माफ

यह भी पढ़ें: Chandigarh Coronavirus Update : चंडीगढ़ में कोरोना एक्टिव केस 2000 के पार, ट्राईसिटी में चार संक्रमितों की गई जान

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.