Move to Jagran APP

पीयू भी रंगा हरियाली के रंग में

ट्राईसिटी को हराभरा बनाने के लिए दैनिक जागरण अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में अब पंजाब यूनिवर्सिटी का नाम भी जुड़ गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 06:44 PM (IST)
पीयू भी रंगा हरियाली के रंग में
पीयू भी रंगा हरियाली के रंग में

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : ट्राईसिटी को हराभरा बनाने के लिए दैनिक जागरण अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, एनजीओ, प्रशासन सहित सभी वर्गो के लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। कुछ दिनों में ही हजारों की संख्या में पौधे लगाए जा चुके हैं। अभियान से जुड़ने के लिए विभिन्न संस्थाएं सहयोग करने के लिए आगे आ रही हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी भी दैनिक जागरण के पौधे लगाओ पेड़ बचाओ अभियान से जुड़ गई है। पीयू कैंपस को हराभरा बनाने के लिए दैनिक जागरण और पीयू का हार्टिकल्चर विभाग मिलकर अभियान को आगे बढ़ाएगा। पीयू कैंपस में नया सत्र शुरू होते ही सभी हॉस्टल और डिपार्टमेंट की खाली जमीन पर पौधे लगाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। उसमें कैंपस के अधिकारियों से लेकर नॉन टीचिंग, स्टूडेंट्स मिलकर पूरे कैंपस में सैंकड़ों की संख्या में पौधे लगाएंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को सेक्टर-25 पंजाब यूनिवर्सिटी (साउथ कैंपस) स्थित नीरजा भनोट हॉस्टल (हॉस्टल नंबर-10) में दैनिक जागरण के पौधे लगाएं पेड़ बचाएं अभियान की शुरुआत की। पीयू डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो.एम्नुअल नाहर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने हॉस्टल में पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। पीयू हार्टिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर की देखरेख में पौधरोपण किया गया। नीरजा भनोट हॉस्टल वार्डन डॉ. अर्चना चौहान, ग‌र्ल्स हॉस्टल नंबर-1 वार्डन डॉ. सुमन मौर, ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-4 वार्डन डॉ.भरत ने भी पौधरोपण किया। दैनिक जागरण ट्राईसिटी प्रभारी डॉ. सुमित सिंह श्योराण ने इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो.एम्नुअल नाहर का अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि प्रो.नाहर ने कहा कि दैनिक जागरण का शहर को हराभरा बनाने के लिए चलाया गया अभियान बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पीयू को ग्रीन कैंपस बनाने के लिए विशेष तौर पर हार्टिकल्चर विभाग काम कर रहा है। स्टूडेंट्स को भी इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। पीयू कैंपस में चलेगा पौधरोपण अभियान

पीयू हार्टिकल्चर विभाग के डिवीजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। हार्टिकल्चर विभाग ने पूरे कैंपस में पौधरोपण करने के लिए प्लान तैयार किया है। ठाकुर के अनुसार पीयू के प्रत्येक हॉस्टल में आने वाले दिनों में कम से कम 100-150 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डीन प्रो.नाहर की देखरेख में अभी तक 400 पौधे कैंपस में लगाए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में अभियान में एनसीसी,एनएसएस कैडेट्स भी जुड़ेंगे। ठाकुर ने कहा कि पौधरोपण अभियान में हार्टिकल्चर विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर अमन सिंगला और संदीप ग्रोवर का भी विशेष सहयोग मिल रहा है।

पीयू का नीरजा भनोट हॉस्टल बनेगा ग्रीन हॉस्टल

पीयू सभी हॉस्टल को ग्रीन थीम पर डेवलेप करेगा। शुरुआत शुक्रवार को नीरजा भनोट हॉस्टल से की गई है। अनिल ठाकुर ने बताया कि इस हॉस्टल को कैंपस में मॉडल हॉस्टल के तौर पर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की लैंड स्केपिंग का काम जल्द शुरू होगा। यह हॉस्टल मरणोपरांत अशोक चक्र विजेता नीरजा भनोट के नाम पर इसी साल हॉस्टल का उद्घाटन राज्यपाल और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर ने किया था। पीयू का यह हॉस्टल रिसर्च स्कॉलर के लिए खास तौर से बनाया गया है। दैनिक जागरण के पौधे लगाएं पेड़ बचाएं अभियान के लिए मैं समाचार पत्र को दिल से धन्यवाद देता हूं। इस अभियान के जुड़कर पंजाब यूनिवर्सिटी को भी हराभरा बनाने में मदद मिलेगी। पूरे पीयू कैंपस को ग्रीन कैंपस बनाने पर इस साल फोकस रहेगा।

प्रो.एम्नुअल नाहर ,डीन स्टूडेंट वेलफेयर पंजाब यूनिवर्सिटी हमारे हॉस्टल की शुरुआत इसी सत्र से होने जा रही है। किसी भी हॉस्टल की रोनक बेहतर ग्रीनरी एरिया से होती है। दैनिक जागरण ने इस हॉस्टल को इस बेहतर काम के लिए चुना। पूरे हॉस्टल के खाली एरिया में पौधे लगाए जाएंगे और उसे खूबसूरत बनाया जाएगा।

डॉ. अर्चना चौहान, वार्डन, नीरजा भनोट हॉस्टल पंजाब यूनिवर्सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.