Move to Jagran APP

पीजीआइ को मिला बेस्ट रोटो इन इंडिया अवॉर्ड

पीजीआइ के रिजनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन को अंगदान के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए बेस्ट रोटो इन इंडिया का अवॉर्ड प्रदान किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:11 AM (IST)
पीजीआइ को मिला बेस्ट रोटो इन इंडिया अवॉर्ड
पीजीआइ को मिला बेस्ट रोटो इन इंडिया अवॉर्ड

जागरण संवाददाता,चंडीगढ़ : पीजीआइ के रिजनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन को अंगदान के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए बेस्ट रोटो इन इंडिया का अवॉर्ड प्रदान किया गया है। इस अवॉर्ड की घोषणा शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में की गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पीजीआइ को बेस्ट रोटो इन इंडिया का अवॉर्ड प्रदान किया। पीजीआइ ने अंगदान के क्षेत्र में वर्ष 2015- 16 और 2016-17 के लिए सर्वश्रेष्ठ अस्पताल श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इस बार उसे देश का सर्वश्रेष्ट रोटो होने का गौरव प्राप्त हुआ है। पीजीआइ डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने इस उपलब्धी का श्रेय रोटो की पूरी टीम को दिया है। उनका कहना है कि उनके अथक प्रयास और मेहनत के बल पर ही लगातार सम्मान प्राप्त करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए पीजीआइ के साथ रोटो की टीम को बधाई दी है।  जागरूकता का व्यापक प्रयास

loksabha election banner

रोटो की ओर से जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके काउंसलर अपनी काउंसलिग के बल पर लोगों को मोटिवेट करने में काफी हद तक सफल होने लगे हैं। नतीजन देश के अन्य मेडिकल कॉलेजों से यहां संपर्क कर काउंसलर की ट्रेनिग कराई जा रही है। इतना ही नहीं इस वर्ष ऑगनडोनेशन के मामलों में भावनात्मक कडि़यों की प्रस्तुति और ऑगर्न डोनेशन की सफलता का प्रतिशत भी अन्य वर्षों की तुलना में ज्यादा रहा है। जिससे पीजीआइ रोटो को एक अलग पहचान मिली है।  हजारों हैं ऑर्गन के इंतजार में

पीजीआइ में ऑर्गन फेल्योर वाली बीमारियों से जूझ रहे हजारों मरीज ऑर्गन डोनेशन के इंतजार में हैं। सबसे ज्यादा मरीजों की तादात किडनी फेल्योर वाली है। ऐसे हजारों मरीज किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में हर साल दम तोड़ रहे हैं। विशेषज्ञों की माने तो जागरूकता के अभाव में ऑर्गन डोनेशन की रफ्तार धीमी है। अगर हर दिन होने वाली मौतों में से 50 प्रतिशत में ऑर्गन डोनेशन होने लगे तो वेटिग लिस्ट चंद दिनों में समाप्त हो जाए। पीजीआइ की वेटिग लिस्ट

ऑर्गन वेटिग लिस्ट

किडनी 1749

लिवर 43

पेनक्रियाज 15

हार्ट 1

कार्निया 2545 पांच वर्षो में इतनों को मिली किडनी

2015 252

2016 227

2017 231

2018 217

2019 119

2015 से 2019 तक इतनों ने किया अंगदान 

एज ग्रुप पुरुष स्त्री 

एक से 9 साल 19 5

10 से 19 साल 19 7

20 से 29 साल 25 6

30 से 49 साल 33 17 

50 से 59 साल 12 3

60 से 69 साल 7 5

80 से 79 साल 3 2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.