Move to Jagran APP

प्रसव रोगियों के लिए पीजीआइ ने शुरू की टेली कंसल्टेशन सर्विस, सुबह 8 से 9 के बीच कराएं रजिस्ट्रेशन

सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रसव रोगियों को मोबाइल नंबर-7087003434 पर संपर्क कर पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 06:07 PM (IST)
प्रसव रोगियों के लिए पीजीआइ ने शुरू की टेली कंसल्टेशन सर्विस, सुबह 8 से 9 के बीच कराएं रजिस्ट्रेशन
प्रसव रोगियों के लिए पीजीआइ ने शुरू की टेली कंसल्टेशन सर्विस, सुबह 8 से 9 के बीच कराएं रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। पीजीआइ ने प्रसव रोगियों के लिए टेली कंसल्टेशन सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा शुक्रवार से शुरू होगी। कोरोना संकट के बीच प्रसव रोगियों की सुविधा के लिए पीजीआइ ने यह कदम उठाया है। मकसद यह है कि दूर-दराज के राज्यों से आने वाले मरीजों का टेली कंसल्टेशन सर्विस के जरिए इलाज किया जा सके। सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रसव रोगियों को मोबाइल नंबर-7087003434 पर संपर्क कर पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद पीजीआइ के सीनियर डॉक्टर रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर इलाज के लिए परामर्श देंगे। यह जानकारी पीजीआइ के एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. अशोक कुमार ने दी है।

loksabha election banner

मोबाइल नं. 7087003434 पर कराएं रजिस्ट्रेशन

प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि प्रसव रोगियों को सुबह 8 से 9 के बीच मोबाइल नं. 7087003434 पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन केवल सोमवार से शनिवार तक ही की जाएगी। प्रो. कुमार ने बताया कि इसके अलावा पीजीआइ की अन्य ओपीडी सेंटर में संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर सीनियर डॉक्टरों से कंसल्टेशन करवा सकते हैं।

सीनियर डॉक्टर करेंगे सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच संपर्क

मरीजों के रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद पीजीआइ के सीनियर डॉक्टर सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच संपर्क करेंगे। टेली कंसल्टेशन के जरिए मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराते समय विशेष तौर पर ऐसा मोबाइल नंबर देना होगा जिस पर वाट्सएप भी काम करता हो ताकि मरीजों की कंसल्टेशन के बाद डॉक्टर दवाइयां या टेस्ट रिपोर्ट मंगवा सकें।

इन नंबर पर मरीज कर सकते हैं संपर्क

सेंटर                                                        टेलीफोन नंबर

न्यू ओपीडी                                               0172-2755991

एडवांस आइ सेंटर                                       0172-2755992

एडवांस कार्डियक सेंटर                                 0172-2755993

एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर                              0172-2755994

ओरल हेल्थ साइंस                                      0172-2755995

डिपार्टमेंट आफ साइकियाट्री                          0172-2756809

गाइनोकोलॉजी                                          7087003434

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.