Move to Jagran APP

Farmers Protest: चंडीगढ़ में कृषि सुधार कानूनाें का विराेध, किसानों के समर्थन में लोगाें का प्रदर्शन

Farmers Protest शांतिपूर्ण प्रदर्शन में लोग अपने हाथो में बैनर और पोस्टर लेकर तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है। लोगो का कहना है कि ये तीनों बिल किसानों के अच्छे नहीं हैं। ऐसा करके सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 08:58 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 08:58 AM (IST)
Farmers Protest: चंडीगढ़ में कृषि सुधार कानूनाें का विराेध, किसानों के समर्थन में लोगाें का प्रदर्शन
चंडीगढ़ में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। Farmers Protest: केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ सेक्टर-47 और आस पास के सेक्टर के लोगों की तरफ से पिछले एक महीने से लगातार शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा है। सेक्टर 46-47 के लाइट प्वाइंट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न सेक्टर के बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और नौजवान बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में लोग अपने हाथो में बैनर और पोस्टर लेकर तीनों कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-Punjab Budget Expectations: मिक्सलैंड यूज घोषित हो इंडस्ट्रियल एरिया, नहीं तो उजड़ जाएगा भारत का साइकिल क्लस्टर

लोगों का कहना है कि ये तीनों बिल किसानों के लिए अच्छे नहीं हैं। ऐसा करके सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया हैं। बिल से किसानों की जमीन उनकी संपत्ति सब पूंजीपतियों के हाथो में चली जाएगी इस प्रदर्शन की अगुआई बलविंदर सिंह (बल्ली) ने की। उन्होंने बताया कि जो लोग दिल्ली नहीं जा सकते है। वह सभी लोग शाम के समय एकत्रित होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे है। लोगों को केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि काननों के नुकसानों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। लाेगाें का कहना है कि सरकार काे जल्द ही किसानाें की मांगें मान लेना चाहिए ताकि दिल्ली में चल रहा आंदाेलन खत्म हाे सके।

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर निर्माण का हिस्सा बनने का अंतिम मौका आज, पंजाब में धन संग्रहण अभियान हाेगा बंद

ये रहे माैजूद

प्रदर्शन में देविंदर कुमार, बलजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सहोता, कमलदीप सिंह, रजनीश लूथरा, बलविंदर बैंस, मनिंदर पॉल सिंह, मनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, तेजेश्वर सिंह के साथ स्थानिय निवासियो ने हिस्सा लिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.