Move to Jagran APP

गर्मी से लोग बेहाल, लू ने जीना किया मुहाल

मई में अभी तक तापमान इस वर्ष बहुत ही कम रहा था। शहर का तापमान भी पिछले वर्ष के मुकाबले काफी कम रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 06:59 AM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 06:59 AM (IST)
गर्मी से लोग बेहाल, लू ने जीना किया मुहाल
गर्मी से लोग बेहाल, लू ने जीना किया मुहाल

जासं, चंडीगढ़ : मई में अभी तक तापमान इस वर्ष बहुत ही कम रहा था। शहर का तापमान भी पिछले वर्ष के मुकाबले काफी कम रहा है, लेकिन बुधवार से शहर में गर्मी का प्रकोप एकाएक बढ़ा है, जिसके बाद तापमान पर भी इसका सीधा असर हो रहा है। अभी तक तापमान 35 डिग्री या 30 डिग्री से कम रह रहा था, वहीं बुधवार को शहर का तापमान 40 और वीरवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार इस वर्ष मई का सबसे गर्म दिन भी रहा। जहां एक ओर शहर में गर्मी का प्रकोप दिखा, वहीं लू के थपेड़ों ने भी लोगों को बेहाल किया। शहर में अभी तक लू नहीं चली थी, लेकिन दो दिन से हवाएं गर्म हो गई हैं। शहरवासी दो दिन में गर्मी की दोहरी मार झेल रहे हैं। शुक्रवार को भी गर्मी के साथ लू का प्रकोप शहरवासियों को सहना होगा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में लू का सिलसिला शुरू हो गया है, इसलिए लोगों को इसके बचाव के लिए चेतावनी भी जारी की है। कल से फिर बदलेगा मौसम

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होगा, जिसका असर मैदानी इलाकों पर होना स्वाभाविक है। इसके चलते जहां 29 मई को बादल छाए रहेंगे, वहीं 30 मई को शहर में बारिश होने के आसार बन रहे हैं, इसके बाद एक जून को बादल छाए रहेंगे। 48 घंटों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 48 घंटों में पंजाब और हरियाणा के साथ ही ट्राईसिटी में तेज हवाएं चलेगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार भी 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। उसके साथ पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। यह रहेगा मौसम का हाल

शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा।

शनिवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।

रविवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.