Chandigarh Weather update: गर्मी व उमस से लोग बेहाल, 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
इन दिनों दिन में जहां लोग उमस से बेहाल दिखाई दे रहे है वहीं देर शाम शहर में ठंडी हवा चल रही है। इससे दिनभर उमस से बेहाल लोगों को रात के समय थोड़ी राहत मिल रही है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में शाम हाेते ही हवा चलने से लोगों को जहां राहत मिल रही हैं। वहीं, दिनभर लोग उमस से बेहाल दिखाई दे रहे है। वीरवार को भी शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सुबह दस बजे तक शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर को शहर के तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
गर्मी व उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों में ही दुबके हुए है और बेहद जरूरी काम होने पर ही घर बाहर जा रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही एसी और कूलर के आगे बैठकर ठंडक का एहसास ले रहे हैं। शाम तक शहर का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी व कोरोना की मार के कारण शहर के बाजार भी सुनसान पड़े है और दुकानदार ग्राहकों की प्रतिक्षा करते हुए नजर आ रहे है।
उमस ने अपना प्रकोप सुबह से ही दिखाना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से लोग सुबह के समय भी शहर के पार्कों और सुखना लेक पर कम ही दिखाई दिए। वहीं अपने काम पर जा रहे लोग इन दिनों अब टू व्हीलर्स की जगह फोर व्हीलर्स का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं। इन दिनों में जहां लोग उमस से बेहाल दिखाई दे रहे है, वहीं देर शाम शहर में ठंडी हवा चल रही है। इससे दिनभर उमस से बेहाल लोगों को रात के समय थोड़ी राहत मिल रही है।