Move to Jagran APP

देश की प्रगति में बिहारी समुदाय के लोगों का बहुत बड़ा योगदानः केंद्रीय मंत्री गिरिराज

विशेष वर्चुअल कॉन्फ्रेंस बुधवार शाम रखी गई जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सभी बिहारी समुदाय के लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 10:16 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 10:16 AM (IST)
देश की प्रगति में बिहारी समुदाय के लोगों का बहुत बड़ा योगदानः केंद्रीय मंत्री गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिहं ने किया संबोधित (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन।  भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में बिहार समुदाय को सम्बोधित करते हुए विशेष वर्चुअल कॉन्फ्रेंस बुधवार शाम रखी गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सभी बिहारी समुदाय के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि बिहारी समुदाय के लोगों का देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में बहुत ही ज्यादा संख्या में प्रवासी इस समय चंडीगढ़ के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और आने वाले बिहार के विधानसभा चुनाव में वह सभी अपने निकटतम परिवार जनों और मित्रों से संपर्क साधने का काम अभी से शुरू कर दें और भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें। केंद्रीय मंत्री ने बताया किस प्रकार से बिहार में सरकार ने पिछले 15 सालों से विकास के नए आयामों को छुआ है, आज बिहार में प्रत्येक व्यक्ति बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की नीतियों के चलते खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर है।

loksabha election banner

भाजपा बिहार के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गुप्ता ने चंडीगढ़ से जुड़े हुए सभी प्रवासी भाई बहनों से आग्रह किया कि कृपया प्रत्येक व्यक्ति 100 प्रवासी भाई बहनों की सूची बनाकर संगठन द्वारा मनोनीत चुनावी संयोजक गणेश झा को जल्द से जल्द सौंपने का कष्ट करें जिससे चुनावों में ज्यादा से ज्यादा प्रवासी भाई बहनों को बिहार चुनावों के लिए भेजने का प्रबंध किया जा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने दोनों अतिथियों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ में रहने वाले प्रवासी नागरिकों सभी से संपर्क साधते हुए बिहार विधानसभा चुनावों के लिए दिन रात एक कर देंगे और हर विधानसभा में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश की पालना करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान निर्णय किया कि चंडीगढ़ में बिहार की कौन-कौन सी विधानसभा के लोग रहते हैं,  उसके अनुसार सोशल मीडिया whatsapp पर बिहार की विधानसभाओं के हिसाब से ग्रुप बना कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ में बिहार के लोगों की संख्या भी काफी है इनमें से कुछ लोग तो मतदान दिवस के आस पास अपने घरों में जाते हैं और कुछ लोगों के घरवाले बिहार में ही रहते हैं। ऐसे में यदि यहां पर रहने वाले बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मिले और उनसे संपर्क स्थापित कर भाजपा के समर्थन की बात कहें और बिहार में अपने रिश्तेदारों को भी इसके लिए प्रेरित करे, हमें इस प्रकार की भूमिका के लोगों को भी तलाशना होगा।

युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री और बिहार विधानसभा के चंडीगढ़ संयोजक गणेश झा ने कहा की बिहार में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितेश कुमार के नेतृत्व में विकास कर रहा है। सभी वर्ग के लोग बिहार में खुश हैं। गणेश झा ने कहा चंडीगढ़ में रह रहे बिहारी लोगों के साथ मिलकर बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस कार्यक्रम में राजकिशोर, सुभाष मौर्य, अरविंद सिंह, बंटी सिंह, मोहन जी, अशोक शाह, बृजेश झा, लाल झा, अजय झा, संतोष सिंह, मीरा पासवान और बिहार के अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.