गैंगरेप पर किरन खेर के बयान से गरमाया माहौल, कहा- युवती को आटो में नहीं था बैठना
चंडीगढ़ में हुए गैंगरेप मामले में किरन खैर के बयान पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे गैरजिम्मेदाराना बयान करार दिया, जबकि किरन खैर का कहना है कि कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है।
जेएनएन, चंडीगढ़। शहर में एक युवती से आटो चालक व उसमें सवार दो लोगों द्वारा गैंगरेप करने के मामले में सांसद किरन खैर द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता व पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने तीखी टिप्पणी की है। बंसल ने कहा कि किरन खैर की यह टिप्पणी गैरजिम्मेदाराना है। वह शहर को लड़कियों के लिए सुरक्षित बनाने के बजाय उन्हें नसीहत दे रही हैं।
बता दें, किरन खैर ने गत दिवस यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि चंडीगढ़ की आबादी बढ़ने से कई तरह की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। समय वैसा नहीं रहा है, अब लड़कियों को भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस ऑटो में तीन लड़के बैठे हुए हुए हैं, उसमें नहीं बैठना चाहिए। कॉमेंटबाजी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह समस्या अबकी नहीं है, यह पहले भी होती थी।
#WATCH BJP MP Kirron Kher says 'she (Chandigarh rape victim) should not have boarded the auto rickshaw when she saw three men sitting in it' (29.11.17) pic.twitter.com/Daqe95rTIO— ANI (@ANI) November 30, 2017
किरन खैर ने कहा कि वह जब मुंबई में टैक्सी में बैठती थी तो अपने किसी नजदीकी जो जरूर टैक्सी का नंबर दे देतीं थीं। लड़कियों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए यह जरूर करना चाहिए।
किरन खैर के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए बंसल ने कहा, वह हैरत में हैं कि किरन एेसा बयान कैसे दे सकती हैं। वह गैंगरेप जैसे गंभीर मामले को बेहद हल्के में ले रही हैं। उन्हें तो यह बताना चाहिए कि चंडीगढ़ को महिलाओं के लिए कैसे सुरक्षित बनाएंगे।
I am amazed how she gave such a statement, It seems like a light take on a serious matter. She instead needed to tell how she is going to make Chandigarh a safer place for women.: Pawan Kumar Bansal, Congress, on Kirron Kher's statement on Chandigarh rape case pic.twitter.com/sgG5Eq6IMM— ANI (@ANI) November 30, 2017
वहीं, आज दिए बयान में किरन खैर ने कहा कि वह उनके बयान पर राजनीति करने वालों से हैरान हैं। मैंने तो ये कहा था कि जमाना खराब है। बच्चियों के एहतिहात बरतनी चाहिए। चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर भेजती है। अगर कोई लड़की रात में 100 नंबर पर फोन करती है तो इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
Lanaat hai unpar jinhone iska rajneeti karan karne ki koshish ki hai, aapke ghar mein bhi bachhiyan hai, aapko bhi meri tarah constructive baat karni chahiye, destructive nahi: Kirron Kher,BJP MP pic.twitter.com/z7fEMrpunW— ANI (@ANI) November 30, 2017
किरन ने कहा कि उन लोगों पर लानत है जो इस पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आपके घर में भी बच्चियां हैं आपको भी मेरी तरह रचनात्मक बात करनी चाहिए, न कि विध्वंसक बात।
यह भी पढ़ेंः शादी में दुल्हन पहना चुकी थी जयमाला, अचानक मच गया कोहराम