Move to Jagran APP

Panchkula New DC: महावीर कौशिक होंगे पंचकूला के नए उपायुक्त, इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

पंचकूला के पूर्व उपायुक्त विनय प्रतात सिंह अब चंडीगढ़ के डीसी हैं। इससे पहले चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ थे। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद विनय प्रताप सिंह को चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन करवाया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 05:33 PM (IST)
Panchkula New DC: महावीर कौशिक होंगे पंचकूला के नए उपायुक्त, इन अधिकारियों के भी हुए तबादले
फतेहाबाद के उपायुक्त महावीर कौशिक पंचकूला के नए डीसी होंगे।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Panchkula New DC: पंचकूला के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपने के बाद प्रदेश सरकार ने फतेहाबाद और पंचकूला में नए उपायुक्त तैनात किए हैं। फतेहाबाद के उपायुक्त महावीर कौशिक पंचकूला के नए डीसी के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (मुख्यालय), पंचकूला के प्रशासक और नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहाकार एवं विशेष सचिव प्रदीप कुमार को फतेहाबाद का उपायुक्त लगाया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि पंचकूला के पूर्व उपायुक्त विनय प्रतात सिंह अब चंडीगढ़ के डीसी हैं। इससे पहले चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ थे। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद विनय प्रताप को चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन करवाया गया है। चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं, इसलिए 2011 बैच के आइएस अधिकारी विनय प्रताप सिंह को चंडीगढ़ डीसी की कमान सौंपी गई है।

मुख्य सचिव ने सोमवार को चार आइएएस अफसरों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के महानिदेशक और अथारिटी फार सिटीजन रिर्सोसिस इनर्फोमेशन डिपाजिटरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहाकार एवं सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की नोडल अधिकारी जी अनुपमा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के अवकाश पर होने के कारण जी अनुपमा को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.