Move to Jagran APP

बड़े खतरे की जद में चंडीगढ़ के लोग: नौ में से एक पुरुष व आठ में से एक महिला को कैंसर की आशंका

सिटी ब्‍यूटीफुल के लोग बड़े खतरे की जद में हैं। चंडीगढ़ के लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। शहर में नौ में से एक पुरुष को कैंसर का खतरा है। इसी तरह आठ महिलाओं में से एक को कैंसर होने की आशंका है।

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 05:44 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 01:25 PM (IST)
बड़े खतरे की जद में चंडीगढ़ के लोग: नौ में से एक पुरुष व आठ में से एक महिला को कैंसर की आशंका
चंडीगढ़ पीजीआइ के शोध में कैंसर को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ के लोग बड़े खतरे की जद में हैं। शहर में यह खतरा जानलेवा रोग कैंसर से है। शहर में नौ में से एक पुरुष को कैंसर का रिस्‍क है तो आठ में से एक महिला को कैंसर का खतरा है। पीजीआइ चंडीगढ़ और मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ में पुरुषों में सर्वाधिक फेफड़े और प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ के पुरुषों में सर्वाधिक फेफड़ों और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में 74 वर्ष की आयु के उम्र तक के 11.6 फीसद पुरुषों और 12.2 फीसद महिलाओं को कैंसर का खतरा है। मोहाली में 10 में से एक पुरुष और नौ में से एक महिला को कैंसर का खतरा है। यानी 10.5 फीसद पुरुषों और 11 फीसद महिलाओं को कैंसर का खतरा है।

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को है सबसे ज्यादा कैंसर की बीमारी

पीजीआइ चंडीगढ़ और मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर ने अपनी नई रिपोर्ट वर्ष (2013-2016) में कई चौंकानेवाले खुलासे हुए हैं। चंडीगढ़ पीजीआइ की ओर से कैंसर की मौजूदा स्थिति पर नई रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें यह बताया गया कि चंडीगढ़ में पुरुषों में सर्वाधिक फेफड़ों (लंग्स) और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा पाया गया है। महिलाओं में स्तन (ब्रेस्ट) और गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) कैंसर का खतरा बढ़ गया है।

चंडीगढ़ पीजीआइ और मुंबई टाटा मेमोरियल सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा कैंसर से ग्रस्त पाई गई हैं। चंडीगढ़ में एक लाख लोगों की आबादी पर 96 पुरुष और 100 महिलाएं कैंसर से ग्रस्त पाई गईं। इसी तरह पंजाब के मोहाली में एक लाख लोगों की आबादी पर 8 पुरुष और 96 महिलाएं कैंसर से ग्रस्त पाई गईं।

चंडीगढ़ में कैंसर से एक लाख की आबादी पर 49 पुरुषों और 38 महिलाओं की हो रही मौत

रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में कैंसर से एक लाख की आबादी पर 49 पुरुषों और 38  महिलाओं की मौत दर्ज की गई है। पंजाब के एसएएस नगर मोहाली में कैंसर से एक लाख की आबादी पर 46 पुरुषों और 39 महिलाओं की मौत दर्ज की गई है। इसी तरह संगरुर में कैंसर से एक लाख की आबादी पर 43 पुरुषों और 41 महिलाओं की मौत दर्ज की गई है। मानसा में कैंसर से एक लाख की आबादी पर 42 पुरुषों और 40 महिलाओं की मौत दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा दर्ज किए गए

कैंसर के मरीज चंडीगढ़ में राष्ट्रीय औसत से अधिक कैंसर के मरीज दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में एक लाख लोगों पर 96 पुरुष कैंसर से पीड़ित हैं, जबकि देश में एक लाख लोगों पर 89.9 पुरुष कैंसर के मरीज है। इसी तरह एक लाख की आबादी पर चंडीगढ़ में करीब 102 महिलाएं कैंसर की मरीज हैं, जबकि देश में एक लाख की आबादी 90 महिलाएं कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि चंडीगढ़ में कैंसर की मौजूदा स्थिति मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु से कम है।

चंडीगढ़ में 18 में से एक पुरुष और 22 में से एक महिला की कैंसर से मौत का खतरा

चंडीगढ़ के लोगों में कैंसर से मौत का खतरा भी बढ़ा है। यहां 18 में से एक पुरुष और 22 में से एक महिला की कैंसर से मौत होने की आशंका है। इसी तरह मोहाली में 19 में से एक पुरुष, संगरुर में 22 में से एक पुरुष और मानसा में 24 में से एक पुरुष की कैंसर से मौत होने का खतरा है। चंडीगढ़, पंजाब के मोहाली और मानसा में 22 में से एक महिला की कैंसर से मौत होने का खतरा है। पंजाब के संगरुर में 21 में से एक महिला की कैंसर से मौत होने का खतरा है।

किस प्रकार का कैंसर (पुरुषों में)

फेफड़े का कैंसर -    12.8 फीसद।

प्रोस्टेट कैंसर -        09  फीसद।

घेघा में कैंसर -        5.9 फीसद।

मूत्राशय का कैंसर-   5.5 फीसद।

मुंह का कैंसर-         5.2 फीसद।

एनएचएल कैंसर-     5.2 फीसद।

गला कैंसर-             4.9 फीसद।

जीभ कैंसर-             5.0 फीसद।

पित्ताशय कैंसर-       3.0 फीसद।

कोलोन कैंसर-          3.0 फीसद।

किस प्रकार का कैंसर (महिलाओं में)

स्तन  कैंसर-                      32.6 फीसद।

गर्भाशय (ग्रीवा) कैंसर-         8.1 फीसद।

गर्भाशय (कॉर्पस ) कैंसर -     6.6 फीसद।

अंडाशय कैंसर-                   6.2 फीसद।

पित्ताशय कैंसर -                 5.7 फीसद।

एनएचएल कैंसर-               3.9 फीसद।

फेफड़े का कैंसर-                  3.6 फीसद।

घेघा कैंसर-                        2.2 फीसद।

कोलोन कैंसर -                    2.1 फीसद। 

(आंकड़े एक लाख लोगों की आबादी पर)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.