पार्टी कर बाइक पर घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत
प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों ने शराब पी रखी थी। वहीं हादसे में जख्मी दूसरे दोस्त का इलाज सेक्टर-16 अस्पताल में चल रहा है।
चंडीगढ़, [राजन सैनी]। सेक्टर-38 वेस्ट से पार्टी कर देर रात घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक पेड़ से टक्करा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई तो वहीं दूसरे दोस्त का इलाज अभी सेक्टर-16 अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान बलटाना निवासी सन्नी के रूप में हुई है। वहीं जख्मी की पहचान जीरकपुर निवासी सुमित के रूप में हुई। वहीं मृतक का कोरोना टेस्ट होने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
पुलिस को दी जानकारी में सुमित ने बताया कि सन्नी और वह दोनों दोस्त थे। शनिवार रात सेक्टर-38 वेस्ट में पार्टी करने के लिए गए थे। दोनों ने वहां शराब भी पी थी। इसके बाद जब वापस जीरकपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। बाइक को सन्नी चला रहा था और वह पीछे बैठा था। रात करीब 11:48 बजे सेक्टर सेक्टर-25/38 चौक से थोड़ा आगे ही पहुंचे थे। जहां सन्नी बाइक से अपना संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क के नजदीक खड़े पेड से जा टकराई। इससे दोनों जख्मी हो गए। वहां से आने-जाने वाले लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमित को सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। लेकिन सन्नी को पीजीआइ ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें