Move to Jagran APP

पंजाब में फिर अधिकारियों के तबादले, अब 12 आइएएस और पांच पीसीएस अफसरों काे बदला गया

Punjab Transfer पंजाब की चरणजीत सिंह सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिक‍ारियों में बदलाव किया है। पंजाब सरकार ने आज बुधवार को 17 अधिकारियों केे तबादले किए हैं। सरकार ने 12 आइएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 06:11 PM (IST)
पंजाब में फिर अधिकारियों के तबादले, अब 12 आइएएस और पांच पीसीएस अफसरों काे बदला गया
पंजाब सरकार ने 17 और अधिकारियों के तबादले किए हैं। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Transfer: पंजाब की चरणजीत सिंह सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए हैं। पंजाब सरकार ने इस बार 17 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। बदले गए अधिकारियों में 12 आइएएस और पांच पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले भी राज्‍य में अधकिारियों के तबादले किए गए थे। आगे भी अधिकारियों के तबादले जारी रहने की संभावना है।

loksabha election banner

पंजाब में सत्ता बदलने के बाद विनी महाजन की जगह नए मुख्‍य सचिव की दौड़ में सबसे आगे चल रहीं रवनीत कौर के पास अब दूसरी सबसे महत्वपूर्ण पोस्ट एफसीआर का भी नहीं रह गया है। सरकार ने उन्हें विशेष मुख्‍य  सचिव (श्रम व पशुपालन विभाग) बना दिया है। विजय कुमार जंजुआ अब विशेष मुख्‍य सचिव (राजस्‍व व पुनर्वास विभाग) होंगे।

ए.वेणुप्रसाद अभी पावरकॉम व ट्रांसकॉम के सीएमडी हैं। उनके पास इन विभागों के साथ साथ संसदीय कार्य विभाग का कामकाज भी होगा। आलोक शेखर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। वीके मीणा को सेक्रेटरी डिफेंस सर्विसस लगाया गया है। इसके साथ ही उनके पास गृह सचिव का चार्ज भी होगा।

विकास गर्ग नए हेल्थ सेक्रेटरी होंगे।अरुण सेखड़ी को रजिस्ट्रार (कोआप्रेटिव सोसायटीज) बनाया गया है। प्रदीप कुमार अग्रवाल डायरेक्टर (महिला, बाल विकास) लगाया गया है। वह इस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी भी रहेंगे। विनय कुमार बुबलानी मुख्य प्रशासक पुडा होंगे और डायरेक्टर टउन व कंट्री प्लानिंग का चार्ज अलग से रहेगा।

संजय पोपली को सीईओ जलापूर्ति व सीवरेज बोर्ड लगाया गया है। बी.श्रीनिवासन को डायरेक्टर जनरल स्कूल लगाया गया है। उमाशंकर गुप्ता को उनके पुराने विभागों के साथ साथ मुख्यमंत्री का एडिश्नल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया है। पीसीएस अफसरों में अनमोल सिंह धालीवाल को एडीसी जनरल संगरूर लगाया गया है। ज्योति बाला जालंधर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त होंगे। मनजीत सिंह चीमा को उनके पुराने विभाग के साथ साथ सहायक एक्साइज एव कर आयुक्त मुख्यालय लगाया गया है। मनकंवल सिंह चाहल को उनके पुराने विभाग के साथ साथ गमाडा में एस्टेट अफसर लगाया गया है। रविंदर सिंह अरोड़ा को एसडीमए फाजिल्का बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.