अब अाॅफिस के समय बाहर गए तो खैर नहीं, आपकी घड़ी खोल देगी पोल
अब कर्मचारियाें की कलाई पर बंधी घड़ी उनकी निगरानी करेगी। इस स्मॉट वॉच से पता चल जाएगा कि कर्मचारी काम पर हैं या बाहर।
जेएनएन, चंडीगढ़। अब कर्मचारियों की निगरानी उनकी कलाई पर बंधी घड़ी से होगी। कलाई पर बंधी घड़ी बताएगी कि कर्मचारी कार्यालय में काम अपनी सीट पर है या गायब है। इसके साथ ही फील्ड स्टाफ के बारे में भी यह पता चल जाएगा कि वह काम पर है या कहीं और। यह संभव हाेगा स्मॉर्ट वाच से। चंडीगढ़ नगर निगम इस सिस्टम को अपनाने जा रहा है। यह सिस्टम लागू करने में चंडीगढ़ नगर निगम पहला होगा।
चंडीगढ़ नगर निगम में स्मार्ट घड़ी से होगी कर्मचारियों और अफसरों की निगरानी
कार्य से बंक मारने वाले कर्मचारी और अधिकारी इस ह्यूमन एफिशिएंसी ट्रैकिंग सिस्टम से पकड़े जाएंगे। चंडीगढ़ नगर निगम जल्द इस सिस्टम को अपनाएगा। नगर निगम हाउस मीटिंग में इस नए सिस्टम को अपनाने को मंजूरी मिल गई। कमिश्नर केके यादव ने कहा कि यह सिस्टम मॉनीटरिंग स्मार्ट वॉच के जरिए चलेगा। वह खुद सबसे पहले यह वॉच बांधेंगे। नए सिस्टम से एमसी के लाखों रुपये बचेंगे।
ह्यूमन एफिशिएंसी ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने वाला चंडीगढ़ नगर निगम देश में पहला होगा।
इस स्मार्ट वॉच से पता चल जाएगा कि कोई कर्मी सीट से कितनी देर गायब रहा या उसने फील्ड में कितनी देर काम किया। इसमें इनबिल्ट कैमरे से ऑन लोकेशन फोटो भी दिख जाएगी। यह वॉच जीपीएस बेस्ड होगी। एमसी के चार हजार कर्मचारियों को यह वॉच दी जाएगी। वॉच की कनेक्टिविटी एमसी बिल्डिंग में बने कंट्रोल रूम से होगी। जहां एक सुपरवाइजर और चार अन्य का स्टाफ होगा।
यह भी पढ़ें: नवजात कमरे में रो रहा था तो उठाकर ले गई बिल्ली, फिर जो हुआ उसने हैरत में डाला
चंडीगढ़ नगर निगम।
गवर्नमेंट अंडरटेकिंग आइटीआइ दिल्ली से यह ली जा रही है। प्रति वॉच 400 रुपये खर्च प्रति माह आएगा। स्मॉर्ट वाच खराब होने पर ठीक करने और मेंटेनेंस का काम कंपनी इसी खर्च में देखेगी। काउंसलर अरुण सूद ने कहा कि पहले बायोमीटिक अटेंडेंस होती है तो अब इसकी क्या जरूरत। इस पर कमिश्नर ने जवाब दिया कि बायोमीटिक अटेंडेंस के बाद भी कुछ लोग गायब हो जाते हैं। वॉच में लगा कैमरा इंप्लाइ की फोटो और लोकेशन दोनों बताएगा। बायोमीटिक अटेंडेंस में लगने वाला टाइम बचेगा।
ऐसे काम करेगी घड़ी
1. कर्मचारियों को दी गई घड़ी में लगाई गई डिवाइस का दायरा उसके कार्यस्थान और यहां तक की उसके कार्यालय में उसके कक्ष व सीट के आसपास होगा। यदि वह इस दायरे के बाहर जाएगा तो बनाए गए कंट्राेल रूप और संबंधित अधिकारी के पास अलर्ट चला जाएगा। इसके बाद कर्मचारी को इस अवधि के दौरान अनुपस्थित करार दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ससुर बेहोश कर नवविवाहित बहू से करता था दुष्कर्म, बड़ी बहू बनाती थी वीडियो
2. यदि कर्मचारी कार्यालय के समय के दौरान घड़ी को अपनी कलाई से उतरेगा तो भी इसका अलर्ट कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारी के पास चला जाएगा। ऐसी स्थिति में भी उसे अनुपस्थित माना जा सकता है। इस संबंध में कार्रवाई संबंधित अधिकारी तय करेंगे।
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में चर्चा पार्षद।
3. इसी फील्ड स्टाफ के लिए भी स्मार्ट वॉच के डिवाइस का दायरा तय होगा। इस दायरा में जाने पर कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज होती रहेगी। वह जैसे ही इस दायरा से बाहर जाएगा स्मार्ट वाॅच कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट भेज देगा। इसी प्रकार स्मार्ट वॉच को कलाई से उतारते ही अलर्ट चला जाएगा।
4. कर्मचारी और अधिकारीह अब निर्धारित समय पर कार्यालय में नहीं पहुंचने पर भी अब बच न पाएंगे। स्मार्ट वॉच निर्धारित समय पर कार्यस्थल पर नहीं पहुंचने की भी जानकारी दे देगा यानि किसी कर्मी के देर से कार्यालय आने पर भी इसका अलर्ट चला जाएगा।