Move to Jagran APP

भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी को नोटिस जारी, पार्टी से निकालने की तैयारी

कोरोना में भी कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 09:14 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 09:14 PM (IST)
भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी को नोटिस जारी, पार्टी से निकालने की तैयारी
भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी को नोटिस जारी, पार्टी से निकालने की तैयारी

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़ : कोरोना में भी कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी को पार्टी से बाहर करने का मन बना लिया है। बढ़हेड़ी और उनका परिवार पिछले लंबे समय से से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। भूपेंद्र सिंह बढ़हेडी कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी को नोटिस भेजा है। उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। बढ़हेड़ी पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के खिलाफ टिप्पणी की है। एक वीडियो बढ़हेड़ी ने वाट्सएप ग्रुप में शेयर किया है। वीडियो जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा बोल रहे हैं, उसमें एक लिखी हुई पट्टी शामिल कर दी जिसमें लिखा है कि कांग्रेस बर्बाद करने वाला सिर्फ एक ही आदमी है। उसका नाम प्रदीप छाबड़ा है और इस अध्यक्ष की सोच सिर्फ एक ब्लॉक लेवल तक की है। इसी वीडियो के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। पार्टी हाईकमान को दी जानकारी

loksabha election banner

पार्टी हाईकमान को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। जबकि दूसरे सीनियर नेता अब बीचबचाव में पड़ गए हैं लेकिन छाबड़ा ने उन्हें स्पष्ट कह दिया है कि वह अब भूपेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित करेंगे। मालूम हो कि इससे पहले छाबड़ा पिछले नगर निगम चुनाव में चंद्रमुखी शर्मा को छह साल के लिए पार्टी से निकाल चुके हैं। अध्यक्ष की हुई किरकिरी

पार्टी नेताओं के अनुसार ऐसा करके बढ़हेड़ी ने अध्यक्ष की किरकिरी है जोकि अनुशासन के खिलाफ है। भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के करीब है और वह मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से नोटिस भूपेंद्र सिंह के गांव बढ़हेड़ी में उनके घर पहुंचा दिया गया है। मालूम हो कि इस समय कांग्रेस में अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला के बीच मतभेद चल रहे हैं और भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी बबला को स्पोर्ट कर रहे हैं। छाबड़ा गुट का कहना है कि इस समय कई नेता काम ज्यादा करके पार्टी के अंदर ही राजनीति कर रहे हैं जिन्हें ठीक करना जरूरी है। इसलिए यह नोटिस भेजा गया है। मुझे अभी नोटिस के बारे में नहीं पता है। वह अभी शहर से बाहर हैं। उन्हें कांग्रेस भवन से फोन आया था कि उनकी एक चिट्ठी है जोकि वह आकर ले जाएं। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उनके पास कहीं दूसरी जगह से वीडियो आया था जोकि आगे दूसरे वाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। खुद यह वीडियो नहीं बनाया है। वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे। अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को जैसे पार्टी चलानी है, वह उसके लिए स्वतंत्र हैं।

-भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी, कांग्रेस नेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.