Move to Jagran APP

शहरी महिला कांग्रेस प्रधान जगदीप कौर को पद से हटाया

शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीप कौर पर नॉन परफॉर्मर का आरोप लगाते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बीबी स्वरणजीत कौर ने जगदीप कौर को पद से निष्कासित कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 07:26 PM (IST)
शहरी महिला कांग्रेस प्रधान जगदीप कौर को पद से हटाया
शहरी महिला कांग्रेस प्रधान जगदीप कौर को पद से हटाया

संवाद सहयोगी, कुराली : शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीप कौर पर नॉन परफॉर्मर का आरोप लगाते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बीबी स्वरणजीत कौर ने जगदीप कौर को पद से निष्कासित कर दिया। उनकी जगह रमा रानी पुंज को शहरी महिला कांग्रेस की एक्टिंग अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कालिया, पूर्व काउंसिल अध्यक्ष जसविदर सिंह गोल्डी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप कुमार रुड़ा, चरणजीत सिंह भट्टी, मनी दीवान (जनरल सेक्रेटरी जिला कांग्रेस), परमजीत कौर, कांता शर्मा, अशोक विनायक, राज कुमार बग्गा की उपस्थिति में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष स्वरणजीत कौर ने रमा रानी पुंज को शहरी महिला कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। एक ही दिन दो बार हुई थी ताजपोशी गौरतलब है कि शहरी महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बीबी परमजीत कौर को जिला महिला कांग्रेस (इंटक) की प्रधान बनाने के बाद शहरी महिला कांग्रेस की पोस्ट खाली हो गई थी, जिसके चलते कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू तथा जिला महिला कांग्रेस प्रधान बीबी स्वरणजीत कौर द्वारा बीते वर्ष अक्टूबर में बीबी जगदीप कौर को शहरी कांग्रेस कुराली की अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया था। उस वक्त भी शहर में दो खेमों में बंटे कांग्रेसी लीडर्स द्वारा नवनियुक्त शहरी महिला कांग्रेस प्रधान जगदीप कौर की एक ही दिन में दो बार ताजपोशी की गई थी। जगदीप कौर को बताया नॉन परफॉर्मर

loksabha election banner

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष स्वरणजीत कौर ने कहा कि कुराली शहरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जगदीप कौर को उनकी ओर से ही करीब दस महीने पहले प्रधान नियुक्त किया गया था। जगदीप कौर द्वारा कुराली में शहरी महिला कांग्रेस की बेहतरी एवं उसे मजबूत बनाने को लेकर कोई ठोस एक्टिविटी नहीं की गई। उनका कहना था कि बीते लोक सभा चुनाव में भी श्री आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की कैंपेनिग में जगदीप कौर का रोल अहम नहीं रहा। लिहाजा नॉन परफॉर्मिंग के चलते उन्होंने जगदीप कौर को निष्कासित करते हुए रमा रानी पुंज को शहरी महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष मनोनित किया है। आपसी खींचतान की शिकार बनी जगदीप कौर

इस संबंधी शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नंदीपाल बंसल का कहना था कि शहर में कांग्रेसी लीडर्स की आपसी खींचतान और मनमुटाव का ठीकरा पूर्व शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीप कौर के सिर फोड़ा गया है। उनका कहना था कि जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वरणजीत कौर सहित शहर के कुछ कांग्रेसी लीडर्स के बीच पूर्व विधायक जगमोहन सिंह कंग को लेकर विरोधाभास कायम है। वहीं शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीप कौर सहित वे खुद शहरी कांग्रेस के प्रधान होने के चलते पूर्व विधायक कंग द्वारा दी जाने वाली हिदायतों का अनुसरण करते हैं और यही बात कंग से खफा शहर के कांग्रेसी लीडर्स एवं जिला महिला कांग्रेस प्रधान स्वरणजीत कौर को नागवार गुजरी, जिसका खामियाजा जगदीप कौर को भुगतना पड़ा। जगदीप कौर बनी रहेंगी प्रधान शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नंदीपाल बंसल का कहना था कि शहर में कांग्रेस पार्टी के कंग विरोधी गुट द्वारा ओछी राजनीति के चलते जगदीप कौर को शहरी महिला कांग्रेस के प्रधान पद से हटा नई प्रधान को नियुक्त करना बेहद निदनीय कार्य है, जिसकी वो आलोचना करते हैं। जगदीप कौर को नॉन परफॉर्मर बता पद से हटाया गया है जबकि बीते दस महीनों में उन्होंने शहरी महिला कांग्रेस को नए आयामों तक पहुंचाया है। जगदीप कौर काबिल प्रधान हैं और पूर्व विधायक जगमोहन सिंह कंग के सशक्त नेतृत्व में शहरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जगदीप कौर ही बनीं रहेगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.