Breaking: चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन नहीं, केंद्र के फैसले का इंतजार करेगा यूटी प्रशासन
शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में शहर में जागरूकता के लिए स्पेशल कैंपेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में अभी वीकेंड (शनिवार और रविवार) पर लॉकडाउन नहीं लगेगा। प्रशासन इसके लिए केंद्र के आदेश का इंतजार करेगा। शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में शहर में जागरूकता के लिए स्पेशल कैंपेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
चंडीगढ़ प्रशासन शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए स्पेशल कैंपेन चलाएगा। इस कैंपेन के तहत 3 डब्ल्यू पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए पार्षद, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, एनजीओ की मदद ली जाएगी। इस कैंपेन के तहत लोगों को समय-समय पर हाथ धोने, मास्क पहनने तथा शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर की संस्थाओं तथा आम लोगों से अपील की जाएगी कि वह अपने आसपास किसी भी कोरोना संदिग्ध के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।