Move to Jagran APP

No Lockdown In Chandigarh: चंडीगढ़ में नहीं लगेगा Lockdown और वीकेंड लॉकडाउन

चंडीगढ़ में एक हफ्ते का लॉकडाउन नहीं लगेगा और न ही वीकेंड पर लॉकडाउन होगा। शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई वार रूम की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि शहर के व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 01:01 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 02:06 PM (IST)
No Lockdown In Chandigarh: चंडीगढ़ में नहीं लगेगा Lockdown और वीकेंड लॉकडाउन
वॉर रूम मीटिंग के दौरान चर्चा करते प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी।

चंडीगढ़, जेएनएन। No Lockdown In Chandigarh: चंडीगढ़ में एक हफ्ते का लॉकडाउन नहीं लगेगा और न ही वीकेंड पर लॉकडाउन होगा। शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई वॉर रूम की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि शहर के व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

loksabha election banner

लॉकडाउन के फैसले पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने वीरवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परीदा के साथ बैठक की थी। व्यापारियों का कहना था कि वीकेंड लॉकडाउन की वजह से उनके कारोबार में काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भी कहा था कि लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने निर्णय को रिवाइज किया है।

वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में लगाए गए नाइट कर्फ्यू की समय सीमा को भी कम कर दिया है। अब चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। बतां दें कि वीकेंड लॉकडाउन के फैसला का शहर के समस्त कारोबारी और व्यापारी विरोध कर रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि वीकेंड लॉकडाउन से उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है और नाइट कर्फ्यू के कारण होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। इस लिए प्रशासन को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार कर शहर के कारोबारियों और व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.