Move to Jagran APP

गाने के वीडियो ने निशान सिंह को घरवालों से मिलाया

निशान सिंह को संस्था में हुई गाने की शूटिंग के एक सीन में शामिल किया गया था गाने का वीडियो देख गुरदासपुर से प्रभ आसरा पहुंचे परिजन

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 08:57 PM (IST)
गाने के वीडियो ने निशान सिंह को घरवालों से मिलाया
गाने के वीडियो ने निशान सिंह को घरवालों से मिलाया

संवाद सहयोगी, कुराली : कुदरत के खेल निराले हैं, यह कहावत समाजसेवी संस्था प्रभ आसरा में लावारिस रह रहे निशान सिंह पर साबित हुई। संस्था में कुछ अरसा पहले हुई गाने की शूटिग के दौरान निशान सिंह फिल्माए गए गाने के एक सीन में शामिल हुआ और उसी गाने को देख निशान सिंह के परिजन उसे पहचान प्रभ आसरा संस्था में उसे लेने पहुंच गए।

prime article banner

संस्था के मुख्य संचालक शमशेर सिंह एवं बीबी राजिदर कौर पडियाला ने बताया कि 23 मार्च 2019 को निशान सिंह (22) नामक नौजवान कुराली पुलिस को रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिला था। उस वक्त निशान सिंह की शारीरिक एवं मानसिक अवस्था दुरुस्त नहीं थी। वह बोलने में भी असमर्थ था। संस्था में दाखिल करवाए जाने के बाद निशान सिंह की हालत में सुधार आने लगा और संस्था ने उसे सज्जन सिंह नाम दिया। गाने की शूटिग ने बदली •िादगी

शमशेर सिंह एवं बीबी राजिदर कौर पडियाला ने बताया कि कुछ अरसा पहले सोनू प्रोडक्शंस द्वारा डायरेक्टर संदीप शर्मा के निर्देशन में संस्था में गायक सतिदर सरताज का गाना हिमायत की शूटिग हुई थी, जिसमें संस्था में रहने वाले लावारिस मेंबर्स ने भी भाग लिया था। गाने की शूटिग में निशान सिंह भी शामिल हुआ। इस गाने के रिलीज होने पर जब इसे निशान सिंह के परिजनों ने देखा तो वह तुरंत उसे पहचान गए और उन्होंने संस्था के साथ संपर्क किया। इसके बाद निशान सिंह को लेने उसे फूफा मंगत सिंह पारिवारिक मेंबर्स के साथ गुरदासपुर से कुराली पहुंचे।

निशान सिंह के परिजनों ने संस्था के संचालकों सहित सतिदर सरताज का भी आभार व्यक्त किया जिनका गाना निशान सिंह को वापस पाने में सहायक सिद्ध हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.