Move to Jagran APP

कैप्‍टन अमरिंदर की टीम में नौ नए मंत्री शामिल, दो को किया प्रोन्‍नत

अमरिंदर कैबिनेट का विस्‍तार हो गया है। मंत्रिमंडल में नौ नए म‍ंत्रियों को राज्‍यपाल ने शपथ दिलाई। अरुणा चौधरी और रजिया सुल्‍तान को राज्‍यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 10:30 PM (IST)
कैप्‍टन अमरिंदर की टीम में नौ नए मंत्री शामिल, दो को किया प्रोन्‍नत
कैप्‍टन अमरिंदर की टीम में नौ नए मंत्री शामिल, दो को किया प्रोन्‍नत

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलबाजी खत्‍म हो गई है। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। दो राज्‍यमंत्रियों को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सभी 11 मंत्रियों को राज्‍यपाल वीपी सिंह बदनौर ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी मंत्रियों ने पंजाबी में शपथ ग्रहण की। सभी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

loksabha election banner

कैबिनेट में सीएम सहित 18 मंत्री हुए, रजिया सुल्‍तान व अरुणा चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

राज्‍यपाल ने शनिवार शाम राजभवन में आयोजित समारोह में नौ नए मंत्रियों को पद और गाेपनीयता की शपथ दिलाई। दो राज्‍यमंत्रियों रजिया सुल्‍तान आैर अरुणा चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। समारोह में मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, राज्‍य के सभी मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ और अन्‍य वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता माैजूद थे।

राज्‍यपाल वीपी सिंह बदनौर व सीएम अमरिंदर के साथ नए मंत्री।

नए मंत्री के रूप में क सुखजिंद्र सिंह रंधावा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सुखविंदर सिंह सरकारिया, ओपी सोनी, सुंदर श्‍याम अरोड़ा, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत कांगड़, विजय इंदर सिंगला और बलवीर सिंह सिद्धू ने शपथ ग्रहण किया।

कैबिनेट विस्‍तार को लेकर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वीरवार और शुक्रवार को बैठक हुई। वीरवार को हुई बैठक में इस बारे में फैसला नहीं हुआ। इसके बाद शुक्रवार शाम को फिर बैठक हुई और राहुल गांधी ने नए मंत्रियों की सूची पर अपनी मुहर लगा दी। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब की प्रभारी आशा कुमारी और हरीश चौधरी भी मौजूद थे।

पंजाब कैबिनेट की सूची

1 कैप्टन अमरिंदर सिंह सामान्य प्रशासन
(मुख्यमंत्री) कार्मिक
गृह मामले एवं न्याय
  जागरूकता

सिंचाई और ऊर्जा

अन्य सभी विभाग किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गए

कैबिनेट मंत्री

2 ब्रह्म मोहिन्द्रा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

अनुसंधान और चिकित्सा शिक्षा

संसदीय कार्य
3 नवजोत सिंह सिद्धू स्थानीय निकाय

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों

अभिलेखागार और संग्रहालय
4 मनप्रीत सिंह बादल वित्त

योजना

रोजगार सृजन
5 साधु सिंह धर्मसोत

वन

मुद्रण और स्टेशनरी

अनुसूचित जाति और बीसी के कल्याण
6 तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ग्रामीण विकास और पंचायत

जल आपूर्ति और स्वच्छता
7 चरनजीत सिंह चन्नी तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण

 

8 अरुणा चौधरी उच्च शिक्षा

विद्यालय शिक्षा
9 रजिया सुल्ताना पीडब्लूडी (बी एंड आर)

सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास

ये बनाए गए नए मंत्री-

1. सुखजिंद्र सिंह रंधावा।

2. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी।

3. सुखविंदर सिंह सरकारिया।

4. ओपी सोनी।

5. सुंदर श्‍याम अरोड़ा।

6. भारत भूषण आशु।

7. गुरप्रीत कांगड़।

8. विजय इंदर सिंगला।

9. बलवीर सिंह सिद्धू

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.