न्यूज बुलेटिन: दोपहर 12 बजे तक पंजाब की पांच बड़ी खबरें
पंजाब की दोपहर 12 बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. जानें अनुष्का ने शादी में निभाया लुधियाना की जसलीन से किया काैन सा वादा
जेएनएन, लुधियाना। 'दिन शगना द चढ़ेया, आओ सखियों नी वेड़ा सज्जया हां...।' लाइट पिंक रंग के लहंगे में सजी अनुष्का जैसे ही शादी की स्टेज पर पहुंचीं, तो इटली का बोर्गो फिनेशिटो रिजॉर्ट पंजाबी लोकगीत से गूंज उठा। दिलकश आवाज थी लुधियाना की जसलीन कौर की व गीत के बोल थे नीरज राजावत के। इसके साथ ही अनुष्का ने जसलीन रॉयल से किया अपना वादा भी निभा दिया। उन्होंने वादा किया था कि उनकी शादी जब भी होगी उमें जसलीन का गाया गाना जरूर बजेगा। शादी की तिथि तय हाेने के बाद अनुष्का ने तय कर लिया कि जब वह विवाह स्थल पर प्रवेश करेंगी, तो यही गीत बजाया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. 'डॉली की डोली' खाली कर गई झोली, जानें महिला ने कैसे लगाया 92 लाख का चूना
जेएनएन, संगरूर। पुलिस ने 'डॉली की डोली' फिल्म की तर्ज पर शादी कर ठगी करने वाली महिला समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी शादी का विज्ञापन देकर भोले-भाले लोगों को फंसाते थे। शादी करने के बाद पि तक के साथ कुछ दिन गुजारती थी आैर फिर पैसे व गहने लेकर फरार हाे जाती थी। इसका बाद पति हाथ मलता रह जाता था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. हैवान पिता 10 साल की बेटी से करता था दुष्कर्म, अब काटेगा आजीवन कारावास
जेएनएन, होशियारपुर। एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से तलाक हो गया। उसने 10 साल की बेटी को अपने पास रख लिया। इसके बाद वह उससे दुष्कर्म करता था। वह उससे एेसा दो साल तक करता रहा। उसने इस बारे में चाची और स्कल में टीचर को भी बताई, लेकिन किसी ने बच्ची की मदद नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। अब इस हैवान पिता काे अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. हरियाणा में शिअद पूरी तरह होगा सक्रिय, छोड़ा इनेलो का साथ
जेएनएन, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल अब हरियाणा की राजनीति में अब अपने दम पर पूरी तरह सक्रिय होगा। सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मुद्दे पर अकाली दल से राजनीतिक रिश्ता तोड़ चुके इनेलो को अब अकाली दल ने दरकिनार करने का मन बना लिया है। इसके तहत अकाली दल ने रोहतक और अंबाला में होने वाले निकाय चुनाव में अपने चुनाव चिन्ह पर उतरने का फैसला किया है। यह घोषणा अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. स्टेट टोल प्लाजा जुड़ेंगे नेशनल फास्ट ट्रैक, यात्रा हो जाएगी जाम फ्री
चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। पंजाब में विभिन्न टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी अौर उनके लिए यात्रा सुगम हाे जाएगी। पंजाब के स्टेट टोल प्लाजा जल्द ही नेशनल फास्ट ट्रैक से जुड़ सकते हैं। इसके लिए बाकायदा वर्किंग शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के शुरू होने से टैग सिस्टम को अपनाने वाले वाहन चालकों को स्टेट टोल प्लाजा पर भी रुकना नहीं पड़ेगा। इससे न सिर्फ चालकों समय बचेगा बल्कि टोल प्लाजा पर भीड़ भी कम लगेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें